प्राण प्रतिष्ठा के 17 दिन बाद फिर अयोध्या पहुंचे अमिताभ बच्चन, रामलला की भक्ति में डूबे नजर आये महानायक

KNEWS DESK – बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन एक बार फिर अयोध्या पहुंच गये हैं| एक्टर प्राण प्रतिष्ठा के 17 दिन बाद फिर रामलला की भक्ति में लीन दिखे| एक्टर ने भगवान राम के दर्शन किये| जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आयीं हैं|

एकबार फिर रामलला के दर्शन को अयोध्या पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन | Live  Story Time

अमिताभ बच्चन पहुंचे अयोध्या 

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन आज 9 फ़रवरी को अयोध्या पहुँच गये हैं| जहाँ उन्होंने भगवान राम के दर्शन किये| अमिताभ को रामलला के सामने सिर झुका कर आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है| एक्टर के साथ टाइट सिक्योरिटी भी देखने को मिली| पिछली बार अमिताभ अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे| वहीं अब एक बार फिर एक्टर को कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर में देखा गया है|

सफ़ेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आये एक्टर 

इस दौरान अमिताभ बच्चन सफ़ेद कुर्ता-पायजामा और गेरुआ नेहरु जैकेट पहने नजर आये हैं| एक्टर के अयोध्या दौरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं|

इससे पहले अमिताभ बच्चन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या आये थे| जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था – ‘बोल सिया पति रामचंद्र की जय|’ आपको ये भी बता दें कि एक्टर ने मंदिर के पास ही में एक 14 करोड़ की सम्पति भी खरीदी है|

यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया बजट, जानें बड़े ऐलान…

About Post Author