उत्तर प्रदेश : स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के तहत छात्र -छात्राओं को मिले स्मार्ट फोन

रिपोर्ट – अमन सिंह 

अंबेडकरनगर – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत जिले के स्कूल और महाविद्यालय में स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में अकबरपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत सोनगांव में स्थित सी बी सिंह लॉ कॉलेज में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में 690 स्मार्ट फोन का किया गया वितरण

आपको बता दें कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी पहुँचे। कार्यक्रम में पहुँचने पर सबसे पहले मुख्य अतिथि त्रयंबक तिवारी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक के जिला सह संघ चालक डॉ. उदय प्रताप सिंह के साथ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए स्मार्ट फोन योजना के बारे में बताया। जिलाध्यक्ष का संबोधन समाप्त होने के बाद स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम में 690 स्मार्ट फोन का वितरण किया गया मुफ्त में स्मार्ट फोन पाकर छात्र -छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

About Post Author