UAE मिसाइल हमलों के बीच एयरपोर्ट पर फंसीं अमीषा पटेल, 24 घंटे से मुंबई पहुंचने का इंतजार

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस Ameesha Patel लंबे समय से किसी बड़े फिल्म प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इवेंट्स और सोशल मीडिया के जरिए लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। 50 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज से फैंस का ध्यान खींचने वाली अमीषा इस बार किसी फिल्म या फिटनेस की वजह से नहीं, बल्कि एयरपोर्ट पर फंसे होने के कारण चर्चा में हैं।

दरअसल, मिडिल ईस्ट में Israel, Iran और United States के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर भी साफ दिखाई देने लगा है। हाल ही में UAE में हुए मिसाइल हमलों के बाद कई उड़ानों का रूट बदल दिया गया, जिसकी वजह से अमीषा पटेल भी बीच सफर में फंस गईं।

एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह न्यूयॉर्क से मुंबई लौट रही थीं और उनकी फ्लाइट Emirates की थी। दुबई में लैंडिंग से ठीक पहले UAE में नए मिसाइल हमलों के कारण एयरस्पेस बंद कर दिया गया, जिसके बाद उनकी फ्लाइट को मस्कट की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

अमीषा ने अपने पोस्ट में लिखा, “न्यूयॉर्क से मुंबई, एमिरेट्स पर। जैसे ही हम दुबई में लैंड करने वाले थे, UAE में नए मिसाइल हमलों की वजह से एयरस्पेस बंद हो गया। अब हम मस्कट पहुंच चुके हैं और आगे के अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं। यह WAR कब खत्म होगा… प्रार्थना कर रहे हैं।”

एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट से अपनी एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह इंतजार करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क से निकले हुए 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अब तक वह मुंबई नहीं पहुंच पाई हैं। फिलहाल वह एयरपोर्ट पर बैठकर अगली फ्लाइट और आगे की जानकारी का इंतजार कर रही हैं।

इस दौरान फ्लाइट में उन्हें कुछ दोस्त भी मिल गए, जिनके साथ वह समय बिता रही हैं। हालांकि लंबे इंतजार और अनिश्चितता के बीच उनकी चिंता साफ नजर आ रही है।

बता दें कि अमीषा पटेल पिछले कुछ दिनों से फ्लोरिडा में थीं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्होंने फ्लोरिडा टैम्पा में एक इवेंट में Gulshan Grover के साथ स्टेज शेयर किया। इस दौरान उन्होंने लिखा था कि गुलशन ग्रोवर के साथ काम करना और मंच साझा करना हमेशा खास होता है। उनके साथ Kunal Goomer भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *