राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, फैन्स की बढ़ी एक्साइटमेंट

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘श्रीकांत’ के लिए फैन्स बेहद एक्साइटेड हैं| इस फिल्म में राजकुमार राव एक खास कहानी लेकर आये हैं| श्रीकांत का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है| फैन्स को ट्रेलर बेहद पसंद आया|

Srikanth का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, फैन्स को मिली खुशखबरी

राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ का ट्रेलर हुआ रिलीज 

राजकुमार राव की फिल्मों और उनकी अदाकारी को फैन्स खूब पसंद करते हैं| एक्टर हर बार अपनी एक्टिंग से फैन्स को दीवाना बना लेते हैं| राजकुमार की फिल्म श्रीकांत का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है|

‘श्रीकांत’ का ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत कमाल के डायलॉग के साथ होती है| ट्रेलर में राजुकमार राव क्लास रूम में श्रीकांत बन देश का पहला दृष्टिहीन प्रेसिडेंट बनने की बात करते नजर आ रहे हैं| फिल्म में श्रीकांत बोला की कहानी बहुत अच्छे तरीके से दिखाई जाएगी| फिल्म में एक्टर के साथ अलाया भी अहम किरदार में नजर आएँगी| ट्रेलर में सादगी के साथ हर एक सीन को शानदार तरीके से दिखाया गया है|

फिल्म की कहानी 

श्रीकांत बोला की कहानी को फिल्म में दिखाया गया है| जो एक मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट है| बोलैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक श्रीकांत बोला की सच्ची कहानी फिल्म के जरिए दिखाकर लोगों को इंस्पायर किया जाएगा| फिल्म को अच्छे संदेश के साथ बनाया गया है|

फिल्म की रिलीज डेट 

श्रीकांत का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है| वहीं, जगदीप सिद्धू और सुमित पुरोहित ने मूवी को लिखा है| फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी| फैन्स फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं|

यह भी पढ़ें – हेमा मालिनी के खिलाफ विवादित बयान देना सुरजेवाला को पड़ा भारी! चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता को भेजा नोटिस

About Post Author