BOLLYWOOD

Alia Bhatt ने किया मां बनने का ऐलान

बॉलीवुड फिल्म स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने एक बेटी के मम्मी-पापा बनने की रिपोर्ट्स पर पक्की मुहर लगा दी है। फिल्म स्टार आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के जन्म की जानकारी देते हुए एक प्यारा सो नोट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है, ‘और हमारी जिंदगी की सबसे प्यारी खबर…. हमारा बच्चा आ चुका है… और वो कितनी प्यारी बेटी है। हम आधिकारिक तौर पर खुशियों से भर उठे हैं। ब्लेस्ड और ऑब्सेस्ड पैरेंट्स। प्यार, प्यार, प्यार… आलिया और रणबीर।’
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर को सितारों ने दी शुभकामनाएं

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के मम्मी-पापा बनने के आधिकारिक ऐलान पर अब फिल्मी सितारों का भी रिएक्शन सामने आने लगा है। इस पोस्ट पर बधाई देते हुए अदाकारा सोनम कपूर की बहन रिया कपूर और हुमा कुरैशी ने शुभकामना दी है। वहीं, ईशान खट्टर, मौनी रॉय और कपिल शर्मा ने भी इस स्टार कपल को पैरेंट्स होने की बधाई दी है। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी आलिया भट्ट की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बधाई हो आलिया भट्ट रणबीर, दुनिया में बेटी के होने से बड़ा सुख और कोई नहीं हो सकता। आपको ढेर सारा आशीर्वाद।’ सितारों के ये कमेंट्स आप यहां देख सकते हैं।

शादी के 7 महीने में ही मां बनी आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

बॉलीवुड स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल शादी रचाई थी। दोनों ने इसी साल 14 अप्रैल 2022 की शादी रचाई थी। शादी के करीब 2 महीने बाद ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद से ही कयास थे कि फिल्म स्टार शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी वजह से बेहद इंटीमेट वेडिंग की थी। जहां घर पर ही इस स्टार कपल ने 7 फेरे लिए थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

About Post Author

Knews India

Recent Posts

ज़ारा खान और निक्की तम्बोली मुंबई एयरपोर्ट पर आईं नजर, ब्लैक कुर्ते में रणबीर कपूर लगे डैशिंग

KNEWS DESK -  रणबीर कपूर, ज़ारा खान और निक्की तम्बोली को शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट…

7 hours ago

‘भारत रत्न के हकदार अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा को सरकार ने नहीं दिया सम्मान’, आसनसोल में बोलीं ममता बनर्जी

KNEWS DESK- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार यानि आज आसनसोल सीट से…

8 hours ago

मेकर्स ने प्रभास की कल्कि 2898 एडी की रिलीज डेट का किया ऐलान, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

KNEWS DESK - साउथ स्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का फैन्स…

8 hours ago

माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने ‘चक धूम धूम’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख एक्ट्रेसेस के दीवाने हुए फैंस

KNEWS DESK- माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर 90 के दशक की बेस्ट एक्ट्रेसेस रही हैं|…

8 hours ago

कौशांबी: लोहंदा ग्राम में मतदान का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण, विकास कार्य न होने पर ग्रामीणों ने दिखाई नाराजगी

रिपोर्ट – अनिरुद्ध पांडेय उत्तर प्रदेश – यूपी के कौशांबी जिले में लोकसभा संसदीय सीट…

8 hours ago

फिल्म और गानों की सफलता पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, कहा- ‘कोई एक्टर या डायरेक्टर ये तय नहीं करता…’

KNEWS DESK-  दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म अमर सिंह चमकीला की सक्सेस को एन्जॉय…

9 hours ago