Alia Bhatt ने किया मां बनने का ऐलान

बॉलीवुड फिल्म स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने एक बेटी के मम्मी-पापा बनने की रिपोर्ट्स पर पक्की मुहर लगा दी है। फिल्म स्टार आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के जन्म की जानकारी देते हुए एक प्यारा सो नोट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है, ‘और हमारी जिंदगी की सबसे प्यारी खबर…. हमारा बच्चा आ चुका है… और वो कितनी प्यारी बेटी है। हम आधिकारिक तौर पर खुशियों से भर उठे हैं। ब्लेस्ड और ऑब्सेस्ड पैरेंट्स। प्यार, प्यार, प्यार… आलिया और रणबीर।’
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर को सितारों ने दी शुभकामनाएं

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के मम्मी-पापा बनने के आधिकारिक ऐलान पर अब फिल्मी सितारों का भी रिएक्शन सामने आने लगा है। इस पोस्ट पर बधाई देते हुए अदाकारा सोनम कपूर की बहन रिया कपूर और हुमा कुरैशी ने शुभकामना दी है। वहीं, ईशान खट्टर, मौनी रॉय और कपिल शर्मा ने भी इस स्टार कपल को पैरेंट्स होने की बधाई दी है। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी आलिया भट्ट की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बधाई हो आलिया भट्ट रणबीर, दुनिया में बेटी के होने से बड़ा सुख और कोई नहीं हो सकता। आपको ढेर सारा आशीर्वाद।’ सितारों के ये कमेंट्स आप यहां देख सकते हैं।

शादी के 7 महीने में ही मां बनी आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

बॉलीवुड स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल शादी रचाई थी। दोनों ने इसी साल 14 अप्रैल 2022 की शादी रचाई थी। शादी के करीब 2 महीने बाद ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद से ही कयास थे कि फिल्म स्टार शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी वजह से बेहद इंटीमेट वेडिंग की थी। जहां घर पर ही इस स्टार कपल ने 7 फेरे लिए थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

About Post Author