देश की पहली एयरस्ट्राइक फिल्म स्काई फोर्स में नजरे आएंगे अक्षय कुमार, गांधी-शास्त्री जयंती के मौके पर रिलीज डेट का किया ऐलान

KNEWS DESK – बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की बीते दिनों फिल्म ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस में रिलीज हुई थी| फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में काफी अच्छा  प्रदर्शन किया था| अब खिलाड़ी कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं| एक्टर ने अपनी नई फिल्म स्काई फोर्स की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है| फिल्म देश की पहली एयरस्ट्राइक पर बेस्ड है|

स्काई फोर्स’ से शेयर की वीडियो

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म स्काई फोर्स के ऑफिशियल लोगो के साथ इसकी अनाउंसमेंट की है| एक्टर ने फिल्म से एक वीडियो शेयर किया है| जिसमें लाल बहादुर शास्त्री के प्रभावशाली भाषण की एक झलक पेश की गई है| जिसमें वे कहते हैं तलवार की नोंक पर या एटम बम्ब के डर से कोई हमारे देश को झुकाना चाहे या दबाना चाहे तो हमारा देश दबने वला नहीं है| एक सरकार के नाते हमारा क्या जवाब हो सकता है सिवाय इसके कि हम हथियार को जवाब हथियारों से देंगे| जय हिंद|”

रिलीज डेट का किया ऐलान 

इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने  कैप्शन में लिखा है, “आज गांधी-शास्त्री जयंती के दिन सारा देश कह रहा है- जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान स्काईफोर्स की इनक्रेडिबल कहानी की अनाउंसमेंट करने के लिए आज से बेहतर कोई दिन नहीं है: भारत की पहली और सबसे घातक एयरस्ट्राइक की हमारी अनकही कहानी, प्लीज इसे  प्यार दें. जय हिंद, जय भारत| जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान द्वारा प्रस्तुत, स्काई फोर्स 2 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में फ्लाइट लेगी|

स्टार कास्ट

‘स्काई फोर्स’ में अक्षय कुमार एयरफोर्स पायलट के किरदार में नजर आएंगें| इस फिल्म का डायरेक्शन दिनेश विजान ने किया है| फिल्म में अक्षय कुमार, निमरत कौर और सारा अली खान दमदार एक्टिंग करते नजर आएंगें| ‘स्काई फोर्स’ सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को रिलीज होगी|

About Post Author