अजय देवगन की शैतान का पहला गाना ‘खुशियां बटोर लो’ हुआ जारी, फैमिली मोड में नजर आये एक्टर

KNEWS DESK – अजय देवगन की ब्लैक मैजिक पर आधारित हॉरर फिल्म शैतान का टीजर रिलीज हो चुका है| वहीं अब फिल्म का पहला गाना खुशियां बटोर लो भी जारी कर दिया गया है| गाना काफी प्यारा है| ये फैमिली के प्यार को दिखता है| इस गाने को जुबिन नौटियाल ने गाया है|

Shaitaan Teaser: काले जादू के खौफनाक खेल में फंसे Ajay Devgn, Jyotika...  Madhavan ने रचा शैतानी खेल - shaitaan teaser ajay devgn jyothika trapped in  black magic trap set by r madhavan

शैतान का पहला गाना हुआ रिलीज 

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन जल्द ही एक सुपरनेचुरल थ्रिलर मूवी शैतान में नजर आयेंगे| फिल्म में एक्टर के साथ आर माधवन और ज्योतिका भी दिखाई देंगे| फिल्म के टीजर ने फैन्स की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है| टीजर के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना खुशियां बटोर लो रिलीज  कर दिया है| ये गाना बेहद खूबसूरत है| गाने में अजय और ज्योतिका फैमिली मोड में नजर आये हैं|

खुशियां बटोर लो

खुशियां बटोर लो को अमित त्रिवेदी ने कंपोज़ किया है और जुबिन नौटियाल ने गाने को अपनी मधुर आवाज दी है| वहीं गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं| इस गाने में अजय देवगन, ज्योतिका, जानकी बोदीवाला और अंगद महोले एक अच्छी फैमिली की तरह नजर आ रहे हैं| जिसमें एक अजनबी के आने से मुश्किलें आ जाती हैं| गाने में अजय और ज्योतिका के खुशहाल परिवार की झलक दिखाई गयी है| जब वे घूम रहे होते हैं|

फिल्म का डायरेक्शन 

अजय देवगन की फिल्म शैतान का डायरेक्शन विकास बहल ने किया है| साथ ही अजय देवगन फिल्म के हीरो होने के साथ ही सह निर्माता भी हैं| फिल्म का टीजर काफी डरावना है| फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी|

यह भी पढ़ें – KL राहुल और अथिया शेट्टी ने खास अंदाज में मनाया वैलेंटाइन डे, क्रिकेटर ने शेयर किया वीडियो

About Post Author