KL राहुल और अथिया शेट्टी ने खास अंदाज में मनाया वैलेंटाइन डे, क्रिकेटर ने शेयर किया वीडियो

KNEWS DESK- बीते दिन पूरे देशभर में वैलेंटाइन डे खूब धूमधाम से मनाया गया| आम से लेकर सेलेब्स तक वैलेंटाइन डे के रंग में रंगे नजर आए| वहीं बॉलीवुड के मशहूर कपल अथिया शेट्टी और KL राहुल ने खास अंदाज में इस दिन का जश्न मनाया| KL राहुल- अथिया शेट्टी का वीडियो भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

इंडियन क्रिकेटर KL राहुल ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी अथिया शेट्टी के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैलेंटाइन डे के मौके पर दोनों जंगल सफारी करते नजर आ रहे हैं| वीडियो में ये लव बर्ड्स एकसाथ टाइम बिता रहे हैं| KL राहुल ने ये वीडियो शेयर करते हुए साथ ही एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है| उन्होंने लिखा कि मेरे वैलेंटाइन के साथ हैप्पी प्लेस| कपल का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है|

 

यूजर्स KL राहुल- अथिया की इस वीडियो पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट के जरिये वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं| एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया- बहुत खूबसूरत| दूसरे यूजर ने लिखा कि आप दोनों का एक दूसरे के प्रति जो प्यार है, वो मुझे अच्छा लगता है| किसी अन्य यूजर ने वीडियो में लिखा- खूबसूरत जोड़ी| इसी तरह और भी लोगों ने वीडियो पर रिएक्ट किया है|

About Post Author