अजय देवगन की शैतान का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, रिलीज के 9वें दिन फिल्म ने शानदार कलेक्शन

KNEWS DESK – अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है| फिल्म को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं| फिल्म को रिलीज के दूसरे हफ्ते सिद्धार्थ की योद्धा से मुकाबला करना पड़ रहा है| हालांकि शैतान पर योद्धा का कोई असर नहीं पड़ा है| शैतान बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है| फिल्म ने 9वें दिन भी अच्छा कलेक्शन किया है| आपको शैतान का अबतक का कलेक्शन बताते हैं|

Ajay Devgan and R Madhavan's Shaitan Collection Hits Rs100 Crore! Becomes  Top 3 Bollywood Grosser of 2024

अजय देवगन की शैतान

‘शैतान’ एक साइकॉलोजिकल हॉरर फिल्म है| शैतान में अजय के आलावा आर माधवन और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ज्योतिका भी लीड रोल में है| शैतान में आर माधवन ने विलेन की भूमिका निभाई है| एक्टर के किरदार को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं| फिल्म ने शानदार कमाई की है| शैतान को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो गए हैं| फिल्म को रिलीज के दूसरे हफ्ते सिद्धार्थ की योद्धा से मुकाबला करना पड़ रहा है| हालांकि अजय देवगन की शैतान पर सिद्धार्थ की योद्धा का कोई खास असर नहीं पड़ा है| फिल्म ने योद्धा से ज्यादा कमाई की है|

शैतान का 9वें दिन का कलेक्शन 

शैतान 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी| फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 15.21 करोड़ रुपये कमाए हैं। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 19.18 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है| शैतान ने तीसरे दिन 20.74 करोड़ का बिज़नेस किया था| वहीं फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन 8 करोड़ का बिज़नेस किया है| अब तक फिल्म ने टोटल 92 करोड़ का बिज़नेस कर लिया है|

यह भी पढ़ें – वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम की हार को लेकर मोहम्मद कैफ ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘पिच से हुई थी छेड़छाड़…’

About Post Author