लोकसभा चुनाव 2024: मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर मतदान जारी, 3 बजे तक 54.03% हुई वोटिंग

KNEWS DESK – 18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज जारी है| मध्यप्रदेश की 9 सीटों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल पर मतदान हो रहा है| चुनाव मैदान में 127 उम्मीदवार अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं| वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी| वहीं दोपहर 3 बजे तक के नतीजे आ गए हैं|

मध्यप्रदेश में दोपहर 3 बजे तक हुई वोटिंग 

मध्यप्रदेश की 9 सीटों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल पर दोपहर 3 बजे तक 54.03% फीसदी मतदान हुआ| चुनावी मैदान में 127 उम्मीदवार हैं| जिनकी किस्मत इन सीटों के 1 करोड़ 77 लाख मतदाता लिखेंगे| वहीं तीसरे चरण में इन सीटों में से सबसे ज्यादा प्रत्याशी भोपाल लोकसभा से हैं| यहां करीब 22 उम्मीदवार मैदान में हैं, और अपना भाग्य आजमा रहे हैं|

मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर मतदान 

राजगढ़ – 63.69%

गुना – 60.16 %

बैतूल – 59.63 %

विदिशा – 59.87%

सागर – 53.08%

भोपाल – 50.16 %

ग्वालियर – 49.60%

मुरैना – 48.23%

भिंड – 44.18%

आपको बता दें कि देश के 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है| तीसरे चरण में करीब 120 महिलाओं समेत 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं| जो आपकी किस्मत आजमा रहे हैं| जिसके नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: गुजरात में तीसरे चरण का मतदान जारी, 3 बजे तक 47.03% हुई वोटिंग

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.