Aashiqui 3: ‘आशिकी 3’ का ऐलान कर पछता रहे हैं मुकेश भट्ट, सामने आई चौंकाने वाली वजह

KNEWS DESK- बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| सभी फैंस भी इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| फिलहाल आशिकी 3 को लेकर सोशल मीडिया पर कई कहानियां चल रही हैं| ऐसे में फिल्म मेकर मुकेश भट्ट ने अफसोस जताया है कि इतनी जल्दी फिल्म की अनाउंसमेंट नहीं करनी चाहिए थी|

‘आशिकी 3’  के मेकर मुकेश भट्ट ने फिल्म से जुड़ी अफवाहों पर निराशा जाहिर करते हुए कहा- हमें इतनी जल्दी अनाउंसमेंट नहीं करनी चाहिए थी| आए दिन फिल्म या उसकी कास्टिंग को लेकर अटकलें लगती रहती हैं| मैं कहीं से भी आ रही इन कहानियों से थक गया हूं| भट्ट ने कहा कि अनुराग बसु, जो फिल्म के निर्देशक हैं, वर्तमान में कई दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हैं| उन्होंने कहा, एक बार स्क्रिप्ट फाइनल हो जाए तो वे देखेंगे कि क्या वे इस पर आगे बढ़ सकते हैं| कार्तिक आर्यन को भी स्क्रिप्ट पसंद आनी होगी तभी वे इसके म्यूजिक पर काम करेंगे| उन्होंने कहा,  हम आशिकी 3 को सही तरीके से बनाना चाहते हैं|

Happy Birthday Kartik Aaryan: डॉक्टरों के परिवार से आते हैं कार्तिक आर्यन, इंजीनियरिंग करते-करते ऐसे बने एक्टर - kartik aaryan birthday special actor comes from doctor family

 

आपको बता दें कि साल 1990 में रिलीज हुई आशिकी फिल्म महेश भट्ट द्वारा डायरेक्ट की गई थी| फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी| फिल्म हिट साबित हुई थी और इसके साउंडट्रैक की लगभग 20 मिलियन यूनिट सेल हुई थी|

वहीं साल 2013 में मोहित सूरी द्वारा डायरेक्ट की गई आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की ‘आशिकी 2’ रिलीज हुई थी| इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया| आशिकी 2 के साउंडट्रैक को भी खूब पसंद किया गया था और आज भी लोग फिल्म के गाने सुनना पसंद करते हैं| अब सभी दर्शक ‘आशिकी 3’ का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author