12 साल की हुईं आराध्या बच्चन, ऐश्वर्या और अभिषेक ने बेटी पर इस तरह लुटाया प्यार, शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

KNEWS DESK- बॉलीवुड के स्टार कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या बच्चन 12 साल की हो गई हैं|आराध्या ने 16 नवंबर को अपना 12वां जन्मदिन मनाया| इस खास दिन पर आराध्या के मम्मी पापा ने उनकी एक प्यारी सी बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए बेहद खास अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है|

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी आराध्या बच्चन के 12वें जन्मदिन पर उनके बचपन की एक फोटो शेयर की| तस्वीर में ऐश्वर्या छोटी आराध्या के साथ सेल्फी ले रही हैं| फोटो शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा- मैं तुम्हें असीम, बिना शर्त के और हमेशा से प्यार करती हूं| मेरी प्यारी परी आराध्या| तुम मेरी जिंदगी का प्यार हो| मैं तुम्हारे लिए सांस लेती हूं| मेरी आत्मा, खुश रहो, 12वां जन्मदिन सबसे अच्छा हो| भगवान तुम्हें हमेशा आशीर्वाद दें| तुम्हारे होने के लिए धन्यवाद…मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं| तुम सबसे अच्छी हो|

 

ऐश्वर्या की पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं| एक यूजर ने कमेंट में लिखा, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं आराध्या| मैं तुमसे बिना शर्त प्यार करता हूं, जैसे मैं दुनिया में आपकी खूबसूरत मां से करता हूं| आपको अफ्रीका से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं भेज रहा हूं| दूसरे यूजर ने लिखा- इस पोस्ट का बेसब्री से इंतजार था| जन्मदिन मुबारक हो आराध्या| ढेर सारा प्यार!

इससे पहले अभिषेक बच्चन ने बेटी आराध्या की बचपन की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें छोटी आराध्या अपने पिता को प्यार से देख रही हैं| फोटो के साथ एक्टर ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो मेरी छोटी राजकुमारी! मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं|

About Post Author