World Cup 2023 Final: वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 57 बार दी है शिकस्त, जानें फिर भी क्यों है फाइनल में खतरा

KNEWS DESK – वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा| मैच अहमदाबाद के मैदान में खेला जायेगा| मैदान पर मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की आग उगलती गेंदों का सामना करना आसान नहीं होगा| इन दोनों टीमों के वनडे के आंकड़ों पर नजर डालें तो कंगारू टीम का पलड़ा भारी नजर आता है| लेकिन भारत भी पीछे नहीं है| उसने ऑस्ट्रेलिया को 57 बार हराया है|

India vs Australia Live Telecast World Cup 2023 Match 5 Know When Where and  How To Watch IND vs AUS Live Match Online Free - India vs Australia Live  Telecast, World Cup

ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं 83 मैच 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक 150 वनडे मैच खेले गए हैं| इस दौरान भारत ने 57 मैचों में जीत दर्ज की है| जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 83 मुकाबलों में सफलता हासिल की है| लेकिन टीम इंडिया इस बार अलग ही मूड में है| उसने इस विश्व कप में 10 मैच खेले हैं और सभी जीते हैं| भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया था| अब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की बारी है| भारत को ऑस्ट्रेलिया से 20 साल पुराना हिसाब भी चुकाना है| ऑस्ट्रेलिया ने 2003 के फाइनल में भारत को हरा दिया था|

इंडिया ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को दी थी मात

भारत का इस विश्व कप में पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से था| ऑस्ट्रेलिया ने चेन्नई में पहले बैटिंग करते हुए महज 199 रन बनाए| इस दौरान डेविड वॉर्नर ने 41 रन और स्टीव स्मिथ ने 46 रन बनाए| लाबुशेन 27 रन बनाकर आउट हुए थे| भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए थे| जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए थे| ऑस्ट्रेलिया के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 41.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया था| उसके लिए विराट कोहली ने 85 रन बनाए थे| केएल राहुल ने 97 रनों की पारी खेली थी|

भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल ने इस विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक जड़ा था| उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ भी शतक लगाया था| मैक्सवेल ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके बल्ले को शांत कराना आसान नहीं होता है| वे अगर जल्दी आउट हो गए तो भारत के लिए ठीक रहेगा और अगर टिक गए तो खतरे की घंटी की तरह हैं|

About Post Author