रशियन एक्ट्रेस के साथ फिल्म करने की फैन ने की अनोखी फरमाइश, सुनकर शाहरुख खान भी रह गए हैरान

knews desk – शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच किंग खान ने एक्स पर ‘Ask SRK’ सेशन के जरिए फैंस से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कई सवालों के मजेदार जवाब दिए और फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म कर दी.

हालांकि, इस सेशन में एक फैन ने शाहरुख से ऐसी डिमांड कर दी, जिसे सुनकर खुद एक्टर भी हैरान रह गए. फैन ने उनसे रूसी एक्ट्रेस के साथ एडवेंचर फिल्म करने की अपील की. शाहरुख ने इस अनोखी रिक्वेस्ट पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया.

रूसी एक्ट्रेस के साथ फिल्म की डिमांड

एक फैन ने लिखा, “भाई शाहरुख, रूसी एक्ट्रेस के साथ एडवेंचर मूवी करो ना.” फैन की इस डिमांड पर शाहरुख ने जवाब दिया, “Really. ये रिक्वेस्ट तो पहली बार सुनी है.”

https://twitter.com/iamsrk/status/2099787089214922986?s=20

शाहरुख का यह जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा में है. फैंस उनके मजेदार अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं.

24 दिसंबर को रिलीज होगी ‘किंग’

‘Ask SRK’ सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख से ‘किंग’ का अपडेट भी मांगा. फैन ने लिखा कि उनकी आखिरी फिल्म को थिएटर में देखे हुए तीन साल हो चुके हैं और अब वह ट्रेलर का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं.

इसके जवाब में शाहरुख ने कहा, “अब पिक्चर ही देखो ना! तरसा नहीं रहा, एक अच्छी वाली बना रहा हूं कि दिल को तसल्ली मिले. सब आएगा 24 दिसंबर से पहले.”

शाहरुख ने साफ कर दिया कि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन नहीं होगी. ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

शूटिंग के दौरान लगी थीं चोटें

शाहरुख ने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें कई चोटें लगी थीं. इसी वजह से शूटिंग को कई बार रोकना पड़ा. हालांकि, अब उनकी तबीयत ठीक है और फिल्म का लगभग पूरा काम हो चुका है.

एक्टर ने कहा कि ‘किंग’ में एक्शन, गाने, बेहतरीन एक्टर्स और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज देखने को मिलेगा. उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि फिल्म में सबसे जरूरी उनके बाल हैं.

‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभय वर्मा, राघव जुयाल, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और अनिल कपूर नजर आएंगे.

फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. अब शाहरुख के इस अपडेट के बाद दर्शकों को 24 दिसंबर का और भी बेसब्री से इंतजार रहेगा.