जब पार्टी गुजर रही मुश्किल दौर से तो कहां हैं राघव चड्डा…क्या BJP को दे रहे मौका?

KNEWS DESK- राज्यसभा सांसद राघव चड्डा आम आदमी पार्टी के बहुत होनहार नेता हैं। पार्टी के लिए कई बार वो लड़ते नजर आए हैं लेकिन इस बार जब उनकी पार्टी मुश्किल दौर से गुजर रही है तो वो गायब ही नजर आ रहे हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि वो भारतीय जनता पार्टी को मौका दे रहे हैं।

आपको बता दें कि राघव चड्डा को मीडिया की सुर्खियों में बने रहना पसंद है ऐसा कई बार देखा भी जा चुका है। राघव चड्डा पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं लेकिन इस बार जब उनकी पार्टी राजनीतिक संकट से जूझ रही है तो वो पूरी तरह से गायब नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग तरह के कमेंट कर रहे हैं। लोग ये भी कह रहे हैं कि जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने हिरासत में लिया तब वो मीडिया से दूरी बनाए रहे।

आखिर कहां हैं राघव चड्डा?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद राघव चड्डा इस समय लंदन में हैं क्योंकि हाल ही में उनकी आंख की सर्जरी हुई थी। राघव चड्डा ने सोशल मीडिया में जानकारी देते हुए ये कहा था कि वो लंदन पहुंच गए हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की ओर से आयोजित लंदन इंडिया फोरम 2024 में हिस्सा भी लिया था। साथ ही उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा भी बतौर वक्ता शामिल हुई थी।

जिसके बाद 20 मार्च को वो अपनी पत्नी के साथ वेस्टमिंस्टर पैलेस भी गए थे। राघव चड्ढा ने उन्हें और परिणीति को मिले इस कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र की तस्वीर भी शेयर की थी। जिसके बाद 21 मार्च को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद राघव ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा भी की थी सोशल मीडिया के माध्यम से वो भी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था।

ये भी पढ़ें-   एयरपोर्ट पर मास्क लगाए नजर आए रणवीर सिंह, यूजर्स बोले- ‘डॉन 3 का लुक…’

About Post Author