एयरपोर्ट पर मास्क लगाए नजर आए रणवीर सिंह, यूजर्स बोले- ‘डॉन 3 का लुक…’

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इस समय अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान के बाद अब रणवीर सिंह डॉन बनकर अपना जलवा दिखाने वाले हैं| वहीं हाल ही में एक्टर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां उनके लुक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है|

मुंबई एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह टर्टलनेक के साथ लॉन्ग कोट और मैचिंग पैंट के साथ ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आए| साथ ही वे चेहरे पर मास्क भी लगाये हुए थे| इस लुक में एक्टर बेहद डैशिंग लग रहे थे| इस दौरान उन्होंने एक स्लिंग बैग भी कैरी किया हुआ था| एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

रणवीर सिंह के वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट्स के जरिये रिएक्ट कर रहे हैं| यूजर्स का कहना है कि एक्टर ‘डॉन 3’ का लुक सबसे छुपाने की कोशिश कर रहे हैं| इसी वजह से वो पूरे कवर होकर सबके सामने आए हैं| फैंस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

आपको बता दें कि रणवीर सिंह जल्द ‘डॉन 3’ में दिखाई देंगे| इस फिल्म का डायरेक्शन फरहान अख्तर द्वारा किया जा रहा है| फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं|

About Post Author