लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 58 सीटों पर मतदान हुआ ख़त्म, जानें अपडेट…

KNEWS DESK – लोकसभा चुनाव 2024 के 6वें चरण में दिल्ली समेत 6 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान ख़त्म हो गया है| आपको बता दें कि वोटिंग सुबह  7 बजे शुरू हुई थी, जो शाम 6 बजे तक चली| चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के 6वें चरण में 889 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई| जिसके नतीजे 4 जून को आएंगे|

6वें चरण में हुआ मतदान 

लोकसभा चुनाव 2024 के 6वें चरण में दिल्ली समेत 6 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान ख़त्म हो गया है| इन 58 सीटों पर 889 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई| जिनमें 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार हैं। इन सभी की किस्मत EVM में कैद हो गयी है|

छठवें चरण में शाम 5 बजे तक 57.70 %हुआ मतदान 

दिल्ली-  53.73 प्रतिशत मतदान

उत्तरप्रदेश-  52.02 प्रतिशत मतदान

बिहार- 52.24 प्रतिशत मतदान

जम्मू कश्मीर–  51.35 प्रतिशत मतदान

हरियाणा–  55.93 प्रतिशत मतदान

ओडिशा–  59.60 प्रतिशत मतदान

पश्चिम बंगाल–  77.99 प्रतिशत मतदान

झारखंड– 61.41 प्रतिशत मतदान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब तक पांच चरणों में कुल 543 सीटों में 428 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। वहीं आज दिल्ली की 7 सीटों समेत यूपी की 14, बिहार की 8, पश्चिम बंगाल की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की चार, ओडिशा की 6 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान ख़त्म हो गया है|

यह भी पढ़ें – बोल्ड लुक में सुरभि चंदना ने बरपाया कहर, Sunset का मजा लेती नजर आईं एक्ट्रेस

About Post Author