बोल्ड लुक में सुरभि चंदना ने बरपाया कहर, Sunset का मजा लेती नजर आईं एक्ट्रेस

KNEWS DESK- टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस के लुक्स फैंस को काफी पसंद आते हैं| वहीं अब सुरभि का बोल्ड अवतार सामने आया, जिसमें समंदर के किनारे एक्ट्रेस सूर्यास्त का मजा लेती नजर आ रही हैं|

सुरभि चंदना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं| साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि वह सूर्यास्त से प्यार करती थीं| तस्वीरों में एक्ट्रेस पिंक कलर की मिडी पहने बेहद प्यारी लग रही हैं|

सुरभि चंदना इस दौरान लाइट और सटल मेकअप किये नजर आ रही हैं| एक्ट्रेस ने इस लुक में बालों को कर्ल करके खुले रखना पसंद किया| साथ ही एक्ट्रेस ने कानों में छोटे ईयरिंग्स पहने|

एक्ट्रेस तस्वीरों में गले में गोल्डन चैन पहने दिख रही हैं| साथ ही उन्होंने हाथ में एक ब्रेसलेट कैरी किया| इस लुक को सुरभि चंदना ने पीच कलर के स्लीपर्स के साथ पूरा किया|

सुरभि चंदना का ये बोल्ड अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और पोस्ट पर कमेंट्स कर उनकी तारीफ कर रहे हैं|

आपको बता दें कि इसी साल 2 मार्च को सुरभि चंदना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग शादी की| कपल ने राजस्थान के चोमू पैलेस में सात फेरे लिए| कपल की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरीं|

About Post Author