उत्तराखंड: कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बीजेपी का दामन थामा

KNEWS DESK- उत्तराखंड से कांग्रेस के नेता राजेंद्र सिंह भंडारी ने रविवार यानि आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और नई दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है|  लोकसभा चुनाव से पहले ये सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के लिए झटका है।

राजेंद्र सिंह भंडारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए हैं| उत्तराखंड के बद्रीनाथ क्षेत्र से विधायक भंडारी जिला पंचायत के अध्यक्ष थे। लगातार तीन बार विधायक रहने के साथ उन्होंने उत्तराखंड सरकार में मंत्री के रूप में भी काम किया है।

पार्टी में शामिल होने के बाद राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि मैं माननीय पीएम मोदी के नेतृत्व और गरीब कल्याण योजना से बेहद प्रभावित हूं| पीएम मोदी के नेतृत्व में देश भर में बहुत सारे विकास कार्य चल रहे हैं| मैं उनके विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देना चाहता हूं| मैं एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में इस पार्टी में शामिल हुआ हूं|

About Post Author