1.78 AMOLED डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ बहुत कम दाम में मिल रहीं हैं ये स्मार्टवॉच

KNEWS DESK-  अगर आप भी नयी स्मार्टवॉच खरीदने का सोच रहे हैं और 2000 का बजट है| तो ये मौका आपके लिए बिल्कुल सही है। अमेजन में ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल चल रही है। इस सेल के दौरान आप नई स्मार्टवॉच खरीद सकते हैं। यह स्मार्टवॉच काफी कम दाम में मिल रही है| आइये विस्तार में बताते हैं।

2000 रुपये में आ रही स्मार्टवॉच

Hammer Stroke-  Hammer Stroke को 81%  की छूट है| इसके बाद वॉच की कीमत 1299 रूपये की लिस्ट में आ गयी है,अभी इसकी कीमत  6,999 रुपये है। Hammer Stroke वॉच में 1.96 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह वॉच कॉलिंग का सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स में इन बिल्ट गेम्स और 100+ स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं|

Noise Twist Smart Watch

Noise Twist स्मार्टवॉच में 1.38 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है। बैटरी बैकअप के बारे में बात की जाए तो यह एक बार चार्ज होकर 7 दिनों तक चल सकती है। यह स्मार्टवॉच को 72 % छूट के बाद 1399 रूपये की कीमत में खरीदा जा सकता है, जबकि रियल कॉस्ट  4,999 रुपये है।

Fire-Boltt Tank

Fire-Boltt Tank की कॉस्ट  11,999 रुपये है लेकिन  87% डिस्काउंट के बाद 1597 रूपये  में लिस्टेड है। इसमें 1.85 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है। इस वॉच की  बैटरी 7 दिनों तक चलती है।

OnePlus Nord Watch

OnePlus वॉच में 1.78 AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। वॉच 105 फिटनेस मोड्स का सपोर्ट करती है। बैटरी बैकअप की बात की जाये तो यह 10 दिनों तक चल सकती है। अन्य फीचर्स में SPO2, हार्ट रेट, स्ट्रेस मॉनिटर, वुमेन हेल्थ ट्रैकर और कई वॉच फेस दिए गए हैं। OnePlus Nord वॉच की कीमत 6,999 रुपये है, जो  39% छूट के बाद 4298 रूपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

About Post Author