Nikon Z5II C कैमरा लॉन्च, फुल-फ्रेम सेंसर के साथ 4K वीडियो और AI ऑटोफोकस जैसे फीचर्स

KNEWS DESK- Nikon ने भारत में अपना नया Z5II C फुल-फ्रेम मिररलेस कैमरा लॉन्च कर दिया है। कैमरा FX-फॉर्मेट सेंसर और Nikon Z माउंट के साथ आता है। इसमें 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग, 15 सीन मोड, AI आधारित ऑटोफोकस, 5-axis VR और 14fps तक लगातार शूटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Nikon Z5II C को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो फोटो और वीडियो दोनों के लिए एक फुल-फ्रेम कैमरा चाहते हैं। कैमरे में 15 अलग-अलग सीन मोड दिए गए हैं, जो अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार शूटिंग सेटिंग्स को एडजस्ट करने में मदद करते हैं। इसके अलावा कैमरे में Nikon Imaging Recipes के लिए एक डेडिकेटेड बटन भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर पहले से तैयार फोटो लुक्स को सीधे इस्तेमाल कर सकता है, जिससे अपर्चर, शटर स्पीड और ISO जैसी सेटिंग्स को हर बार मैन्युअली बदलने की जरूरत कम हो जाती है।

Nikon Z5II C में 3.2 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसके जरिए फोकस करने, फोटो क्लिक करने और कैप्चर की गई तस्वीरों को देखने जैसे काम किए जा सकते हैं। कैमरे में दिए गए 15 सीन मोड सब्जेक्ट और शूटिंग परिस्थितियों के हिसाब से जरूरी सेटिंग्स को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करने में मदद करते हैं।

वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए कैमरा 4K UHD को 60fps तक सपोर्ट करता है। हालांकि 4K/60p रिकॉर्डिंग के दौरान 1.5x क्रॉप लागू होता है। वहीं फुल-HD वीडियो को 120fps तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। कैमरे में स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग की सुविधा भी दी गई है, जिसमें चुनी गई रिकॉर्डिंग सेटिंग के आधार पर वीडियो को 4x और 5x स्लो-मोशन प्लेबैक में देखा जा सकता है। रिकॉर्डिंग के दौरान स्थिति स्पष्ट रखने के लिए इसमें REC लैंप और रेड फ्रेम इंडिकेटर भी मिलता है।

कैमरे में 24.5MP का बैकसाइड-इल्यूमिनेटेड CMOS फुल-फ्रेम सेंसर दिया गया है। इसके साथ EXPEED 7 इमेज प्रोसेसिंग इंजन मिलता है। कैमरे की ISO रेंज 100 से 64000 तक है। फोटो और वीडियो को अलग तरह का लुक देने के लिए इसमें Film Grain फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से कंटेंट में फिल्म कैमरे जैसा ग्रेनी और नॉस्टैल्जिक इफेक्ट जोड़ा जा सकता है।

ऑटोफोकस की बात करें तो Nikon Z5II C का सिस्टम 10 अलग-अलग तरह के सब्जेक्ट की पहचान कर सकता है। इसका ऑटो मोड आसपास के सीन को पहचानकर अपर्चर, शटर स्पीड, ISO और ऑटोफोकस जैसी सेटिंग्स को खुद एडजस्ट करने में मदद करता है। कैमरा Nikon के Z माउंट पर काम करता है और इसे Nikkor Z लेंस रेंज के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

तेजी से मूव करने वाले सब्जेक्ट की फोटो लेने के लिए कैमरे में लगभग 14fps तक लगातार शूटिंग की सुविधा दी गई है। इसके अलावा AI आधारित ऑटोफोकस सिस्टम अलग-अलग सब्जेक्ट पर फोकस करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए काम करता है। कैमरे में 5-axis VR यानी इन-बॉडी स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट भी मिलता है।

वीडियो क्रिएटर्स के लिए Nikon Z5II C में 10-bit H.265 रिकॉर्डिंग और Nikon N-Log का सपोर्ट दिया गया है। कैमरा SD मेमोरी कार्ड पर 12-bit N-RAW वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके अलावा UVC/UAC सपोर्ट के जरिए कैमरे को USB से PC से कनेक्ट करके वेबकैम या लाइव स्ट्रीमिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए कैमरे में Nikon Imaging Cloud का सपोर्ट मिलता है। यह शूटिंग के बाद डेटा मैनेज करने में मदद करता है। कैमरे से तस्वीरों को स्मार्टफोन में ट्रांसफर करने की सुविधा भी दी गई है। Imaging Recipes को कैमरे में सेव करके जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल किया जा सकता है और इसके लिए डेडिकेटेड बटन दिया गया है।

भारत में Nikon Z5II C के सिर्फ कैमरा बॉडी वाले वेरिएंट की कीमत 1,39,995 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री भारत में अक्टूबर के मध्य से Nikon के स्टोर्स के जरिए शुरू होगी। कैमरा Black और Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *