Knews Desk- प्राइम वीडियो की अपकमिंग ओरिजिनल सीरीज़ ‘लुक्खे’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में मिले ‘बुलेट प्रूफ’ के शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब मेकर्स ने इसका नया रोमांटिक ट्रैक ‘जी लेंगे’ रिलीज कर दिया है, जो दर्शकों के दिल को छू रहा है। यह गाना एक सॉफ्ट, इमोशनल और बेहद सुकून देने वाला रोमांटिक नंबर है, जिसमें प्यार और सादगी की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है। भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच जब कोई अपना साथ हो, तो कैसे दुनिया आसान लगने लगती है इसी एहसास को इस गाने में बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है।
‘जी लेंगे’ में पलक तिवारी (सनोवर) और लक्ष्यवीर सिंह सरन (लकी) के बीच बढ़ती नजदीकियों और प्यारी केमिस्ट्री को पर्दे पर बेहद नैचुरल तरीके से पेश किया गया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी पहली ही नजर में दर्शकों को पसंद आ रही है। गाने में उनका रोमांटिक अंदाज और मासूम इमोशंस इसे और भी खास बना देते हैं। म्यूजिक की बात करें तो इस ट्रैक को किंग और भार्ग काले ने कंपोज किया है, जबकि इसका म्यूजिक प्रोडक्शन भार्ग ने संभाला है। गाने के बोल किंग ने लिखे हैं और इसमें अपनी आवाज़ से रुआ काय (Ruaa Kayy) और किंग ने जादू बिखेरा है। सॉफ्ट मेलोडी और इमोशनल लिरिक्स मिलकर इस गाने को एक अलग ही लेवल पर ले जाते हैं।

म्यूजिक सुपरवाइजर मोहन नेरकर के मार्गदर्शन में तैयार हुआ प्रोजेक्ट
इस पूरे म्यूजिकल प्रोजेक्ट को म्यूजिक सुपरवाइजर मोहन नेरकर के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है, जिन्होंने भव्य आनंद और राजर्षि मूर्ति के साथ मिलकर इस ट्रैक को सुपरवाइज किया है। गाने का हर हिस्सा एक सुकून भरा अनुभव देता है, जो इसे एल्बम का एक खास और इमोशनल टच वाला गाना बनाता है।mसीरीज़ ‘लुक्खे’ का डायरेक्शन हिमांक गौर ने किया है और इसे विपुल डी. शाह और राजेश बहल ने ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गोरिल्ला एलएलपी के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इसे अग्रिम जोशी और देबोजीत दास पुरकायस्थ ने क्रिएट और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है।
सीरीज में नजर आयें कुछ उभरतेहुए सितारे
इस सीरीज़ में कई बड़े और उभरते सितारे नजर आने वाले हैं, जिनमें राशी खन्ना, किंग (अपने एक्टिंग डेब्यू में), पलक तिवारी और लक्ष्यवीर सिंह सरन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा नकुल रोशन सहदेव, कृतिका भारद्वाज, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह और आयशा रज़ा जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। ‘लुक्खे’ 8 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है और इसे भारत समेत 240 से ज्यादा देशों में हिंदी भाषा में स्ट्रीम किया जाएगा।
फिलहाल ‘जी लेंगे’ म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो चुका है और दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। पलक तिवारी और लक्ष्यवीर की रोमांटिक केमिस्ट्री ने इस गाने को पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है।