इमरान खान ने अपने वकील से लगाई गुहार, कहा- ”मुझे जल्द ही इस कीड़े-मकौड़े भरी जेल से बहार निकालो”

KNEWS DESK- बीते शनिवार को भ्रष्टाचार का आरोपी पाए गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है| इस समय वो जेल की काल कोठरी में बंद हैं| इमरान खान लगातार दावा कर रहे हैं कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है| हाल ही में उन्होंने अपने वकील से कहा कि उन्हें जल्द ही इस कीड़े-मकौडों से भरी जेल से बहार निकाला जाए|

इमरान खान को तोशाखाना मामले में 3 साल कैद की सजा सुनाई गई है| वो इस जेल में खुश नहीं हैं| इमरान खान ने अपने वकीलों से कहा, उन्हें अटक जेल से बाहर निकाला जाए क्योंकि वो ऐसी कोठरी में नहीं रहना चाहते जहां दिन में मक्खियां और रात में कीड़े-मकौडों भरे रहते हैं| 70 वर्षीय खान को इस्लामाबाद की निचली अदालत द्वारा मामले में ‘भ्रष्ट आचरण’ का दोषी पाए जाने के तुरंत बाद शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था| इमरान खान ने उच्च न्यायलय में एक याचिका दायर करके अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील की है| जेल अधिकारीयों ने बताया कि वो जेल में नहीं रहना चाहते|

इमरान खान ने अधिकारीयों से कहा कि मुझे यहां से बाहर निकालो, मैं यहां नहीं रहना चाहता| बीते सोमवार को खान के वकील नईम हैदर पंजोथा को उनसे मिलने की अनुमति मिली| मिलने के बाद उनके वकील ने कहा कि इमरान खान को C क्लास जेल सुविधाएं दी गई हैं| उन्हें परेशान करने वाली परिस्थितियों में रखा गया है| वकील नईम हैदर ने कहा कि इतनी कठिनाइयों के बाद भी खान का मनोबल ऊंचा था और उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि वो पूरा जीवन जेल में बिता लेंगे लेकिन गुलामी के आगे नहीं झुकेंगे| खान ने अपने वकील से बताया कि दिन में मक्खियां उन्हें परेशान करती हैं और रात में कीड़े|

इमरान खान पर 2018 से 2022 के दौरान प्रधामंत्री पद का दुरुपयोग कर सरकारी उपहारों को खरीदने और बेचने के लिए अपनी शक्ति का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था| ये उपहार इमरान खान को विदेश यात्राओं के दौरान प्राप्त हुए थे और जिनकी कीमत 140 मिलियन ($ 635,000) से अधिक थी लेकिन खान लगातार इन आरोपों को गलत बता रहे हैं|

About Post Author