CUET UG Result 2026: एनटीए ने जारी किया सीयूईटी यूजी का रिजल्ट, फाइनल आंसर-की के बाद स्कोरकार्ड cuet.nta.nic.in पर लाइव

डिजिटल डेस्क- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएशन (CUET UG) 2026 का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। एनटीए ने सोमवार देर शाम परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी की थी, जिसके ठीक बाद मंगलवार दोपहर को नतीजों की भी घोषणा कर दी गई। परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस स्कोर के आधार पर देश की 47 से अधिक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज के अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला मिलेगा, जो जल्द ही अपना एडमिशन प्रोसेस शुरू करेंगी।

इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट के होम पेज पर दिखाई दे रहे ‘CUET UG Result 2026’ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद खुले नए वेब पेज पर अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करना होगा। अंत में कैप्चा कोड भरकर सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे भविष्य के लिए डाउनलोड करके सुरक्षित रखा जा सकता है।

स्कोरकार्ड में मिलेगी ये महत्वपूर्ण जानकारी

अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड में उनका नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, पर्सेंटाइल स्कोर, नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं। किसी भी विसंगति या गलती की स्थिति में उम्मीदवार तुरंत एनटीए के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इसी स्कोर के आधार पर विभिन्न यूनिवर्सिटीज अपनी कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट तैयार करेंगी। सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मल्टीपल Choice क्वेश्चन (MCQ) फॉर्मेट में आयोजित की गई थी। इसकी मार्किंग स्कीम के तहत प्रत्येक सही जवाब के लिए अभ्यर्थियों को 5 अंक दिए गए हैं, जबकि नेगेटिव मार्किंग के रूप में हर गलत जवाब पर 1 अंक काटा जाएगा। जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया गया है, उनके लिए कोई अंक नहीं मिलेगा। यदि किसी प्रश्न में तकनीकी गलती पाई जाती है और उसे हटाया जाता है, तो तय नियमों के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों को उसका पूरा लाभ दिया जाएगा।

11 मई से 7 जून के बीच हुआ था परीक्षा का आयोजन

इस साल सीयूईटी यूजी 2026 का आयोजन पहले 11 मई से 31 मई के बीच निर्धारित था और ज्यादातर परीक्षाएं इसी शेड्यूल पर हुईं। हालांकि, बकरीद की छुट्टी के कारण 28 मई को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था, जिसे बाद में 6 जून oars 7 जून को आयोजित किया गया। यह परीक्षा भारत और विदेशों के कुल 321 शहरों में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 37 सब्जेक्ट्स (13 भाषाएं, 23 डोमेन-स्पेसिफिक सब्जेक्ट्स और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट) शामिल थे। इससे पहले एनटीए ने 9 जून को प्रोविजनल आंसर-की जारी कर आपत्तियां मांगी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *