बारिश ने डराया, स्मार्ट सिटी ने रुलाया !

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. वहीं प्रदेश के कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. लेकिन अभी प्रदेशवासियों को बारिश से निजात मिलने वाली नहीं है. देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने आज देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है.ावहि इस मानसून में अब तक 150 से ज्यादा सड़के व पुल छतिग्रस्त हो चुके है.स्मार्ट सिटी  के कामो को लेकर भी विपक्ष सत्ता पक्ष से सवाल पूछता नजर आ रहा है.राजधानी देहरादून की सड़कों पर पैदल चलना अब सुरक्षित नहीं रह गया है. शहर में कहीं फुटपाथ पर अतिक्रमण है तो कहीं फुटपाथ की सुविधा ही नहीं है.जलभराव के साथ सड़को पर बड़े बड़े गढ्डे आए दिन हादसों को नौयता देते दिखाई दे रहे है.ऐसे में पैदल राहगीरों को मजबूरी में मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है. तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पर पैदल चलना हादसे का बड़ा कारण बन रहा है.आकड़ो के अनुसार साल 2026 एक जनवरी से 31 जुलाई के दौरान 286 सड़क हादसे सामने आए हैं. इन हादसों में 114 लोगों की मौत हुई है,वही प्रदेश भर में मूसलाधार बारिश के चलते अब जनजीवन अस्त व्यथ हो चला है.ऐसे में प्रशासन ने भी स्कूलों की लगातार छुट्टी घोषित की है.वही मौसम विभाग भी लगातार भरी बारिश की चेतावनी के साथ नदी नालो तक न जाने की सलाह दे रहा है और विपक्ष से स्मार्ट सिटी के कामों को लेकर सवाल पूछ रहा है,

पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का कहर बरपा रहा है। पहाड़ों में जगह-जगह भूस्खलन से जनजीवन अस्त व्यस्त है, तो मैदानी इलाकों में भी हालात खराब हैं। पौंधा क्षेत्र में गुलाटा नदी में देर रात तेज बहाव की चपेट में आने से दो गाड़ियां बह गई, बताया जा रहा है कि हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं अल्मोड़ा जिले से दर्दनाक हादसा सामने आया है। लगातार बारिश के बीच मलबा घर में घुसने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। राजधानी देहरादून का हाल भी किसी से छुपा नहीं है। जलभराव और सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे जनता के पैसे का हिसाब मांग रहे हैं। उधर नैनीताल में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पहाड़ी मार्ग पर चार लोग एक महिला को डोली पर लिटाकर ले जाते दिख रहे हैं। वीडियो बनाने वाले युवक का कहना है कि इस वीडियो को इतना शेयर करें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और क्षेत्रीय विधायक इसे देखें। युवक का कहना है कि सरकार कहती हैं हमारा काम बोलता है, लेकिन ये है आपके क्षेत्र की हकीकत। हालांकि K News इंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।विपक्ष सड़कों पर स्मार्ट सिटी के कामों का हिसाब मांग रहा है और प्रदर्शन कर रहा है, जबकि सत्ता पक्ष ने चुप्पी साध रखी है।

आपको बता दे, कि उत्तराखंड राज्य बने 26 वर्ष पूरे कर चुका है. लेकिन दुर्भाग्य इस बात का है, कि अभी तक प्रदेश को ना तो अपनी स्थाई राजधानी मिल पाई है, और ना ही प्रदेश की मूलभूत सुविधाएं लगातार मानसून के दौरान दैविक आपदाएं महुँ बाय  खड़ी हुई है. और जनता का स्मार्ट सिटी को लेकर पैसा यूं ही पानी की तरह बहा दिया जा रहा है. जिसका कोई हिसाब ना तो सरकार दे, पा रही है ना ही जनता को उन कामों का कोई खास असर धरातल पर दिखाई दे रहा है. वही लगातार बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टियां की जा रही है. तो एक तरफ बारिश से प्रदेश भर की डेढ़ सौ से ज्यादा सड़कें बंद है. ऐसे में चार धाम यात्रा और आने वाला अर्ध कुंभ सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *