कांग्रेस और भाजपा के लिए आज का दिन अहम, दोनों पार्टियां ले सकती हैं बड़े फैसले

KNEWS DESK… राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस की सियासत के लिए आज का दिन बहुत ही अहम माना जा रहा है। क्योंकि दिल्ली में लगभग 30 कांग्रेस नेताओं की बैठक होने वाली है। जिसमें कई चीजें फाइनल होनी हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के मंथन के बाद राजस्थान के नेताओं की सूची जारी की जा सकती है। क्योंकि संगठन में बदलाव और चुनाव संचालन कमेटी पर कोई भी आदेश हो सकता है।

दरअसल आपको बता दें कि कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच खलबली मची हुई है कि आखिर क्या होने वाला है। इसको लेकर दोनों में से किसी भी पार्टी के नेताओं को कुछ भी पता नहीं है। दोनों पक्षों में कैबिनेट फेरबदल की भी चर्चा है। जिसक् चलते आज यानी 6 जुलाई को ढांचा तैयार किया जा सकता है।  दिल्ली में होने वाली बैठक का असर राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है। बीती देर रात बड़ी संख्या में कांग्रेस के बड़े नेता और मंत्री दिल्ली के रवाना हुए थे।

भाजपा में हो सकते हैं बड़े बदलाव

राजस्थान में भाजपा अध्यक्ष और संगठन में भले ही बदलाव हो गया हो लेकिन लोगों की नजर अभी भी कई बड़े बदलावों पर नजर बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार आज ही कई बदलावों की लिस्ट आ सकती है। जिसके चलते राजस्थान में भी नेताओं के बीच खलबली मच गई है। केंद्रीय मंत्रीमंडल में कई नामों की विदाई की चर्चा हो रही है। जिसके चलते यहां पर भी हलचल तेज देखने को मिल रही है। भाजपा में प्रभारियों से लेकर चुनाव संचालन कमेटी औऱ कैबिनेट में जमकर बदलाव हो रहा है। जिसके लिए काफी ज्यादा मेहनत की गई है।

सीएम गहलोत बैठक में ऑनलाइन जुडेंगे

जानकारी के लिए बता दें कि आज यानी 6 जुलाई को दिल्ली में होने वाली इस बैठक में राजस्थान से कुल 30 बड़े नेता शामिल होंगे। जानकारी मिल रही है कि मुख्यमंत्री गहलोत जयपुर से वर्चुअली तरीके से जुड़ेंगे।  पूर्व उपमुख्यमंत्री सीएम सचिन पायलट, स्पीकर सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक हरीश चौधरी, अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, धीरज गुर्जर, अमृता धवन, वीरेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया,भूपेश, प्रमोद जैन भाया, सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन,गोविंद राम मेघवाल,  उदयलाल आंजना, भंवर जितेंद्र सिंह, रामलाल जाटपरसादी लाल मीणा, शकुंतला रावत, ममता  मोहन प्रकाश, पूर्व मंत्री रघु शर्मा, रामेश्वर डूडी, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, रमेश मीणा, भजन लाल जाटव, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, जुबेर खान व रघुवीर मीणा बैठक मेंशामिल रहेंगे। इस बैठक में यह तय होगा कि कौन किस भूमिका में रहने वाला है।

 

 

About Post Author