यूपी में आईपीएस अधिकारियों के तबादले का दौर जारी, सात अधिकारियों के किए गए ट्रांसफर

KNEWS DESK-  उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। गुरुवार की सुबह सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इससे पहले बुधवार को भी 16 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती मिली थी। इन तबादलों में कुछ प्रमुख बदलाव हुए हैं, जिनमें विभिन्न जिलों और महत्वपूर्ण पुलिस पदों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है।

गुरुवार को हुए इन तबादलों में उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) लखनऊ नियुक्त किया गया है। पहले वह पुलिस महानिरीक्षक (आर्थिक अपराध) के पद पर कार्यरत थे। वहीं, आईपीएस विनोद कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) कानपुर नगर का पद सौंपा गया है। पहले वह पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) लखनऊ के पद पर तैनात थे।

इसके अलावा, आईपीएस अमित वर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) लखनऊ नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। वहीं, आईपीएस बबलू कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था), पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है। इससे पहले वह संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) एवं मुख्यालय, पुलिस कमिश्नरेट के पद पर कार्यरत थे।

इस तरह के तबादले पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी और कुशल बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। इन बदलावों से पुलिस विभाग में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें-  गौरव खन्ना ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में बयां किया अपना दर्द, कहा – ‘मेरे पास बहुत पैसे नहीं..’

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.