KNEWS DESK- नई दिल्ली में आज 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कई संगठनों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। इनमें आम आदमी पार्टी, लेफ्ट और यूथ कांग्रेस समेत कई संगठन शामिल हैं। प्रदर्शन के ऐलान को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 लागू की गई है। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर पाबंदियां लगाई गई हैं और सुरक्षा के लिए हजारों जवानों की तैनाती की गई है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। नई दिल्ली के सभी VVVIP इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी नई दिल्ली इलाके में लगाया गया है। प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बॉर्डर पर भी पुलिस को अलर्ट रखा गया है। पुलिस की नजर सीमावर्ती इलाकों के साथ-साथ नई दिल्ली और जंतर-मंतर की ओर आने वाले रास्तों पर भी रहेगी।
सार्वजनिक सुरक्षा, शांति और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 के तहत पाबंदियां लागू हैं। दिल्ली पुलिस के आदेश के मुताबिक, बिना लिखित अनुमति के सार्वजनिक सभा, 5 या उससे अधिक लोगों का जमावड़ा, जुलूस, प्रदर्शन और धरना जैसी गतिविधियों पर रोक लगाई गई है।
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया है। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी जरूरी कदम उठाए गए हैं।