Revanth Reddy: हैदराबाद पहुंचीं सोनिया गांधी, रेवंत रेड्डी के साथ ही 8-9 मंत्रियों को भी दिलाई जा सकती है शपथ

KNEWS DESK- तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक रेवंत रेड्डी 7 दिसंबर यानी आज तेलंगाना के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे। साथ ही रेवंत रेड्डी के साथ मल्लू भट्टी विक्रमार्क उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1:04 बजे हैदराबाद के विशाल एलबी स्टेडियम में होगा। इसमें करीब एक लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। दरअसल, वीआईपी के अलावा रेवंत रेड्डी ने आम लोगों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खुला निमंत्रण दिया है। चर्चा है कि रेवंत रेड्डी के साथ ही 8-9 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है हालांकि अभी इसकी पुष्टि पार्टी ने नहीं की है।

हैदराबाद पहुंचीं सोनिया गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हैदराबाद के एक होटल में पहुंचे। तीनों रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए हैं।

8-9 मंत्रियों को भी दिलाई जा सकती है शपथ

चर्चा है कि रेवंत रेड्डी के साथ ही 8-9 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है हालांकि अभी इसकी पुष्टि पार्टी ने नहीं की है।

मल्लू भट्टी विक्रमार्क ले सकते हैं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

रेवंत रेड्डी के साथ मल्लू भट्टी विक्रमार्क उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

कांग्रेस को मिली हैं 64 सीटें

तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटें हैं। कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया है।

ये भी पढ़ें-   RevanthReddy: तेलंगाना में रेवंत रेड्डी का शपथ समारोह आज, मल्लू भट्टी ले सकते हैं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

About Post Author