KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 20 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों के साथ कई जिलों के SP और SSP भी शामिल हैं।
2014 बैच की IPS रवीना त्यागी को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में DCP के पद से हटाकर बाराबंकी का SP बनाया गया है। वहीं बाराबंकी के SP अर्पित विजयवर्गीय को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में DCP की जिम्मेदारी दी गई है। 2013 बैच के IPS यशवीर सिंह को बस्ती के SP से जौनपुर का SP बनाया गया है। जौनपुर के SP कुंवर अनुपम सिंह को PAC मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। संजय कुमार को मुजफ्फरनगर SSP से हटाकर 4वीं वाहिनी PAC, प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है। उनकी जगह बागपत के SP सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर SSP बनाया गया है।
कमलेश बहादुर को मऊ SP से हटाकर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत बनाया गया है। सर्वेश कुमार मिश्रा को 4वीं वाहिनी PAC, प्रयागराज से मऊ का SP बनाया गया है। ईराज राजा को गाजीपुर SP से बलिया SP और विनय कुमार सिंह को जालौन SP से गाजीपुर SP बनाया गया है। चिराग जैन को आजमगढ़ ग्रामीण SP से बरेली नगर SP और मानुष पारीक को बरेली नगर SP से आजमगढ़ नगर SP की जिम्मेदारी दी गई है। मधुवन कुमार सिंह को आजमगढ़ नगर SP से हापुड़ SP और सुरेश चंद्र रावत को अपर SP मथुरा से जालौन SP बनाया गया है।
इसके अलावा पूर्णेंदु सिंह को बागपत SP, आलोक राज नारायण को अपर SP मथुरा और अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। 1996 बैच के IPS ए. सतीश गणेश से ADG अपराध का अतिरिक्त प्रभार हटाकर उन्हें केवल ADG यातायात एवं सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।