RamMandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे अयोध्या, धीरेंद्र शास्त्री, स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती पहुंचे राम मंदिर

KNEWS DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, योग गुरु रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे।

अनुपम खेर बोले- ‘ये है असली दिवाली’

अभिनेता अनुपम खेर ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कहा, “ऐतिहासिक! अद्भुत! मैंने हिंदू धर्म के लिए ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा. यह दिवाली से भी बड़ा है. यह असली दिवाली है… मर्यादा पुरूषोत्तम राम अच्छाई और त्याग की भावना के प्रतीक हैं. आज, उन भावनाओं को यहां देखा जा सकता है.”

अयोध्या में आज दिन भर चलेंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम-

– सुबह 10.30 से दोपहर 2 बजे तक श्री देवकीनंदन ठाकुर द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन.
– सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सांस्कृतिक शोभा यात्रा अयोध्या के चिन्हित 100 जगहों पर. प्रदेश के विभिन्न अंचलों के लोकनृत्यों के 1500 कलाकार एवं संस्कृति मंत्रालय के क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों के 200 कलाकारों द्वारा सांस्कृति प्रस्तुतियां।

– शाम 6 से 7 बजे तक रामलीला की प्रस्तुति रामकथा पार्क में
– शाम 6.30 से 7 बजे तक सरयू आरती राम की पैड़ी पर
– शाम 7 से 7.30 बजे तक प्रोजेक्शन शो राम की पैड़ी पर
– शाम 7 से 8 बजे तक राम गायन वाटेकर सिस्टर्स द्वारा रामकथा पार्क में
– शाम 7 से 8 बजे तक भजन संध्या शर्मा बंधु द्वारा तुलसी उद्यान में
– शाम 7.30 से 7.45 बजे तक लेजर शो राम की पैड़ी पर
– शाम 7.45 से 7.55 बजे तक इको फ्रेंडली आतिशबाजी राम की पैड़ी पर
– रात 8 से 9 बजे तक भक्तिमय सांस्कृतिक संध्या कन्हैया मित्तल द्वारा राम कथा पार्क में
– रात 8 से 9 बजे तक रघुवीरा पद्मश्री मालिनी अवस्थी द्वारा तुलसी उद्यान में

ये भी पढ़ें-  Ram Mandir: मोहन भागवत, सीएम योगी- सचिन तेंदुलकर पहुंचे अयोध्या, जानें हर अपडेट

About Post Author