Knews Desk- इंडिया ब्लॉक के नेताओं के चुनाव आयोग और SIR के मुद्दे पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी के हाथ में एक पोस्टर नजर आया, जिस पर लिखा था, ‘Gyanesh It’s Done Bro’। राहुल गांधी का यह पोस्टर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस और विपक्ष के विरोध का संदेश देता नजर आया। विपक्षी नेता लगातार चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कई मुद्दों पर उनकी चिंताओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। राहुल गांधी के हाथ में दिखे इस पोस्टर ने प्रदर्शन के दौरान लोगों का ध्यान खींचा। पोस्टर के जरिए कांग्रेस नेता ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना राजनीतिक विरोध स्पष्ट किया। वहीं, विपक्षी नेताओं का कहना है कि चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर सरकार और आयोग को जवाब देना चाहिए। इस प्रदर्शन के दौरान विपक्षी दलों के कई नेता मौजूद रहे और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।