Raghubar Das: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास बने ओडिशा के राज्यपाल, इंद्र सेना रेड्डी बने त्रिपुरा के गर्वनर

KNEWS DESK- बीते 18 अक्टूबर को ओडिशा और त्रिपुरा को नए राज्यपाल मिल गए हैं। आपको बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है साथ ही इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। इस बात की जानकारी राष्ट्रपति भवन ने खुद बयान जारी कर दी है।

राष्ट्रपति भवन ने जारी किया बयान

राष्ट्रपति भवन की तरफ से कहा गया कि कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ये नियुक्तियां करते हुए खुशी हो रही है। दोनों पदों पर नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होंगी जब दास और नल्लू अपने-अपने कार्यभार संभालेंगे।

बीजेपी की प्रतिक्रिया

रघुवार दास को गर्वनर नियुक्त किए जाने पर बीजेपी नेता डॉ निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”रघुवर दास को उड़ीसा का राज्यपाल बनने पर बधाई.”

इस पद पर कार्यरत हैं दास और रेड्डी

रघुवर दास फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वो 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं। झारखंड के गठन के बाद दास अपना कार्यकाल पूरा करने वाला पहले सीएम थे। दास साल 1995 में जमशेदपुर पूर्व सीट से पहले बार विधायक बने थे। वो झारखंड के डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वहीं इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से बीजेपी के नेता और राष्ट्रीय महासचिव हैं।

तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव है। इस समय राज्य में केसीआर के नेतृत्व में भारत राष्ट्र समिति की सरकार है। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। इसी दिन मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में भी मतों की गिनती होगी।

ये भी पढ़ें-     नवरात्रि के पांचवें दिन करें स्कंदमाता की पूजा, जानिए विधि, मंत्र और भोग

About Post Author