प्रियंका गांधी ने इंडिया गठबंधन की बताई 5 बड़ी मांगे, कहा – “अरविन्द केजरीवाल और हेमंत सोरेन की तत्काल रिहाई होनी चाहिए”

KNEWS DESK –  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली जारी है | जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लालू यादव, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव उद्धव ठाकरे एमके स्टालिन समेत करीब 28 नेता मौजूद हैं | कांग्रेस सचिव प्रियंका गांधी ने इंडिया गठबंधन की महारैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर जोरदार हमला बोला और कहा कि इंडिया गठबंधन की मांग है कि चुनावी बांड का उपयोग करके भाजपा द्वारा बदले कि भावना जबरन वसूली और धन शोधन के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट कि निगरानी में SIT गठित होनी चाहिए |

इंडिया गठबंधन की पांच मांगे बताई

बता दें कि महारैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने इंडिया गठबंधन की पांच मांगे बताई हैं, उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन की पहली मांग ये है कि भारत के चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव में समान अवसर सुनिश्चित करने चाहिए | दूसरी मांग में बताया कि चुनाव आयोग को हेराफेरी करने के उद्देश्य से से विपक्षी राजनैतिक दलों के खिलाफ आईटी, ईडी और सीबीआई द्वारा कि जाने वाली कार्रवाई बलपूर्वक रोकना चाहिए |

प्रियंका गांधीगला घोटने की जबरन कार्रवाई को तुरंत रोकना चाहिए

तीसरी मांग करते हुए उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल और हेमंत सोरेन की तत्काल रिहाई होनी चाहिए | चौथी मांग में उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान विपक्षी राजनैतिक दलों का गला घोटने की जबरन कार्रवाई को तुरंत रोकना चाहिए | पांचवी मांग यह रखी कि चुनावी चंदे का उपयोग कर भाजपा द्वारा बदले की भावना, जबरन वसूली और ‘मनी लॉन्ड्रिंग’ (धन शोधन) के आरोपों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन होना चाहिए |

 

About Post Author