The Goat Life Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘The Goat Life’ ने भरी तेज उड़ान, फिल्म ने तीन दिनों में किया शानदार कलेक्शन

KNEWS DESK- सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म ‘आदुजीविथम-द गोट लाइफ’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है| लंबे इंतजार के बाद फिल्म 28 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी| वहीं फिल्म के प्रोड्यूसरों ने रविवार यानि आज ‘The Goat Life’ के तीन दिनों के कलेक्शन की जानकारी दी है|

‘आदुजीविथम-द गोट लाइफ’ ने ओपनिंग डे पर 7.6 करोड़ का कलेक्शन किया था| दूसरे दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ की कमाई की थी| वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ का कलेक्शन किया| पृथ्वीराज सुकुमारन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ‘आदुजीविथम-द गोट लाइफ’ की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी दी है, जिसके मुताबिक, फिल्म ने तीन दिनों में दुनियाभर में 50 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर ली है| पृथ्वीराज ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, आप सभी के सपोर्ट और प्यार के लिए शुक्रिया|

दुनियाभर में बजा The Goat Life का डंका, थर-थर कांपा बॉक्स ऑफिस, पृथ्वीराज की फिल्म ने किया अंधाधुंध कलेक्शन - aadujeevitham the goat life worldwide box office collection day 3 ...

फिल्म की कहानी 

‘आदुजीविथम-द गोट लाइफ’ की कहानी बेन्यामिन के नोबेल आदुजीविथम पर आधारित है| ये फिल्म केरल के नजीब नामक व्यक्ति की सच्ची कहानी बताती है, जो 90 के दशक की शुरुआत में रोजगार के लिए खाड़ी देश चला गया था लेकिन वहां जाकर उसकी हालत बदतर हो जाती है| वो खुद को एक गुलाम की तरह पाता है और फिर अपने घर वापस लौटने के लिए तरसता है|

फिल्म का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर ब्लेसी ने किया है| इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा फ्रेंच एक्टर जिमी जीन लुइस, अरब एक्टर तालिब अल बलुशी, अमाला पॉल और आरके गोकुल भी अहम भूमिका में हैं| इस फिल्म को विजुअल रोमांस के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है|

About Post Author