प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की दीं शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर लिखा ये…

KNEWS DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री ने लिखा कि देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।

बता दें, लोग होली से एक दिन पहले ‘होलिका दहन’ मनाते हैं, जो बुराई को खत्म करने का प्रतीक है। होली देश में रंग और उत्सव के साथ मनाया जाता है। देश के कई हिस्सों में इस दिन को अपनी अनूठी प्रथाओं के साथ मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें-    SP नेता शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली, कहा- लोग यूपी में उनकी पार्टी को जिताएंगे

About Post Author