उत्तराखंड के तीन जांबाज अधिकारियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

रिपोर्ट – अंकित काला 

उत्तराखंड – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के तीन जांबाज अधिकारियों को सम्मानित किया है. इसके तहत पैरा कमांडो मेजर दिग्विजय सिंह रावत को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। साथ ही ग्रेनेडियर्स 55वीं बटालियन के मेजर सचिन नेगी और आर्म्ड कोर, 44वीं बटालियन के मेजर रविंद्र सिंह रावत को शौर्य चक्र से नवाजा गया।

जवानों को वीरता पुरस्कार किए प्रदान 

आपको बता दें कि देश दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह-2024 में सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के जवानों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान राष्ट्र के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले 37 बहादुर सैनिकों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए|इसके तहत दस कीर्ति चक्र (सात मरणोपरांत) और 26 शौर्य चक्र(सात मरणोपरांत)प्रदान किए गए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के वीर सपूतों को कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से किया सम्मानित - President Droupadi Murmu Honours Kirti Chakra and Shaurya Chakra ntc - AajTak

तीन जांबाज अधिकारियों को किया सम्मानित

इस अलंकरण समारोह में उत्तराखंड के तीन जांबाज अधिकारियों को सम्मानित किया है जिसमें पैरा कमांडो मेजर दिग्विजय सिंह रावत को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। साथ ही ग्रेनेडियर्स 55वीं बटालियन के मेजर सचिन नेगी और आर्म्ड कोर, इनमें देहरादून निवासी 44वीं बटालियन के मेजर रविंद्र सिंह रावत को अद्वितीय साहस और अनुकरणीय नेतृत्व के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।

CM Dhami in Action Mode :

सीएम धामी ने ‘एक्स’ पर संदेश लिखकर दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीनों को सम्मान के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर संदेश लिखकर बधाई दी। सीएम ने लिखा-आपको मिले सम्मान से प्रत्येक उत्तराखंडवासी गौरवान्वित है। आपकी शौर्य गाथा हम सभी को सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

About Post Author