सैम पित्रोदा के बयान पर पीएम मोदी का वार, कहा- ‘कांग्रेस की लूट जिन्दगी के साथ भी और जिन्दगी के बाद भी…’

KNEWS DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार यानि आज छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तब हमला बोला जब पार्टी के नेता सैम पित्रोदा ने कथित तौर पर अमेरिका की तर्ज पर देश में विरासत कर कानून की वकालत की| प्रधानमंत्री ने कहा- वे आपकी संपत्ति और आपके बच्चों के अधिकार छीनना चाहते हैं|

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए सैम पित्रोदा के बयान पर कहा कि कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं| शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा कि मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए| अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं| अब कांग्रेस  कहती है कि वह विरासत कर लगाएगी| माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी| वे आपकी संपत्ति और आपके बच्चों के अधिकार छीनना चाहते हैं| कांग्रेस का सिद्धांत ‘लोगों को लूटना’ है|

Inheritance Tax: 'मरने के बाद जनता को दो आधी संपत्ति', सैम पित्रोदा ने किया विरासत टैक्स लगाने का समर्थन - Give half the property to the public after death Sam Pitroda supported

उन्होंने आगे कहा कि यानि कांग्रेस का मन्त्र है, कांग्रेस की लूट जिन्दगी के साथ भी और जिन्दगी के बाद भी| जब तक आप जीवित रहेंगे, वो आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी और जब आप जीवित नहीं रहेंगे तो वो आप पर विरासत कर का बोझ लाद देगी| जिन लोगों ने पूरी कांग्रेस पार्टी पैतृक संपत्ति मानकर अपने बच्चों को दे दी, वो लोग नहीं चाहते कि एक सामान्य भारतीय अपने बच्चों को अपनी संपत्ति दे|

आपको बता दें कि सैम पित्रोदा ने अमेरिकी सिस्टम को समझाते हुए कहा कि अमेरिका में विरासत कर लगता है| यदि किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और वह मर जाता है तो वह केवल 45% अपने बच्चों को हस्तांतरित कर सकता है, 55% सरकार ले लेती है| यह एक दिलचस्प कानून है| इसमें कहा गया है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई और अब जा रहे हैं, आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए, पूरी नहीं, आधी, जो मुझे उचित लगती है|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.