BRICS समिट से वापस लौटते ही पीएम मोदी जाएंगे बेंगलुरु, चंद्रयान-3 की सफलता पर ISRO के वैज्ञानिकों से मुलाकात कर देंगे बधाई

KNEWS DESK… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों ग्रीस औऱ दक्षिण अफ्रीका की यात्रा समाप्त करने के बाद आज भारत लौटेंगे. प्रधानमंत्री मोदी भारत लौटते ही सबसे पहले 26 अगस्त को बेंगलुरु जाएंगे. जहां पर पीएम मोदी इतिहास रचने वाले ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई देंगे.

दरअसल आपको बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आर अशोक ने बृहस्पतिवार को बताया था कि पीएम को भव्य स्वागत करने के लिए कर्नाटक में भाजपा विशाल रोड शो आयोजित करने की योजना बना रही है. अशोक ने आगे बताया कि पीएम मोदी 26 अगस्त को आ रहे हैं. हम बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनका स्वागत करेंगे. इस दौरान HAL हवाई अड्डा पर 6 हजार से अधिक लोग मौजूद रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी बेंगलुरु के लोगों को सम्बोधित भी कर सकते हैं आर आशोक ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता संतोष जी ने मुझे पिन्या में एक विशाल रोड शो आयोजित करने के लिए कहा है.

यह भी पढ़ें… BRICS में अरब देशों की हुई एंट्री, जानिए पीएम मोदी की मौजूदगी में कौन से 6 देशों को मिली सदस्यता

गौरबतल है कि ISRO ने बीते 23 अगस्त को जब चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारा था तो भारत ने इतिहास रच दिया. इस दौरान पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े.  बाद में उन्होंने ISRO के वैज्ञानिकों एवं देशवासियों को दक्षिण अफ्रीका से ही संबोधित किया और ISRO के सचिव एस. सोमनाथ से फोन पर भी बात की.

यह भी पढ़ें… चंद्रयान-3 की सफलता पर भारत को मुस्लिम देशों ने दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा?

‘चंदा मामा दूर के नहीं.. टूर के’-पीएम मोदी

जानकारी के लिए बता दें कि पीएम मोदी ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर देश की जनता सम्बोधित करते हुए कहा कि, ‘आज के बाद से चांद से जुड़े मिथक बदल जाएंगे. चंदा मामा बहुत दूर के कहा जाता था. अब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा बस एक टूर के. हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार भी किया. भारत अब चंद्रमा पर है.’ पीएम ने कहा कि, ‘इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) नहीं पहुंचा है. हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से हम वहां पहुंचे हैं.’

यह भी पढ़ें… चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बोली ममता बनर्जी, फिसली जुबान,‘जब राकेश रोशन चंद्रमा पर उतरे’

About Post Author