KNEWS DESK- अमेरिका में हुए भयावह 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उन परिवारों के प्रति संवेदना जताई, जिनकी जिंदगी इस हमले के बाद हमेशा के लिए बदल गई। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद ने दुनिया भर में अनगिनत लोगों की जान ली है और भारत कई दशकों से सीमा पार आतंकवाद का सामना कर रहा है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि 9/11 हमलों के 25 साल बाद भी पीड़ितों को याद किया जा रहा है। उन्होंने उनके सम्मान और प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने की बात कही।
आतंकवाद के खिलाफ भारत का संकल्प मजबूत
पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ भारत का इरादा और विरोध पहले से अधिक मजबूत है। उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों के प्रति समर्थन जताया।
प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि देश लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद का शिकार रहा है। इसके बावजूद भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मजबूती से खड़ा है और अपनी काउंटर-टेररिज्म क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा है।
2014 की अमेरिका यात्रा की तस्वीरें साझा कीं
पीएम मोदी ने 2014 में न्यूयॉर्क स्थित 9/11 मेमोरियल एंड म्यूजियम की अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। यह स्मारक लोअर मैनहट्टन में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर परिसर में बनाया गया है। यहां 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले में मारे गए लोगों की याद में श्रद्धांजलि दी जाती है।
11 सितंबर 2001 को क्या हुआ था?
11 सितंबर 2001 को अल-कायदा के 19 आतंकवादियों ने चार कमर्शियल विमानों को हाईजैक कर अमेरिका पर हमला किया था। इनमें से दो विमानों को न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन