शादी के बंधन में बंधने वाले परिणिति और राघव ने गोल्डन टेम्पल में लगाई अरदास, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

KNEWS DESK- राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा दोनों अपने इस खास रिलेशनशिप को लेकर खाफी सुर्खियों  में रहते हैं|अपनी सगाई के बाद अब ये कपल सिखों के पवित्र अमृतसर स्थित धार्मिक स्थल गोल्डन टेम्पल पहुंचे| परिणिति और राघव  ने श्री हरमिंदर साहिब में दर्शन कर माथा टेका| अब दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं|

जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी से पहले गोल्डन टेंपल पहुंचे जहां उन्होंने माथा टेककर विनती की| दोनों की गोल्डन टेंपल से तस्वीरें और वीडियो सामने आईं जिसे देख फैंस उनकी शादी लिए और उत्सुक हो रहे हैं|

पहले तो राघव चढ्डा और परिणीति चोपड़ा ने अपने रिलेशनशिप को लोगों से छुपा कर रखा| उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा कर सभी को हैरान कर दिया| 13 मई को इस खुबसूरत कपल ने सगाई की| जिसकी वीडियो और पिक्चर्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं| अब दोनों को शादी के बंधन में देखने के लिए फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| हालांकि, दोनों ने अबतक अपनी शादी की डेट कंफर्म नहीं की|

बात करें अगर परिणिति के वर्कफ्रंट की तो परिणीति जल्द ही जसवंत सिंह गिल की बायोपिक में नजर आएंगी| इस फिल्म में अक्षय कुमार जसवंत सिंह के किरदार में दिखेंगे| अभी तक फिल्म का टाइटल कन्फर्म नहीं किया गया है|इसके अतिरिक्त वह इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बन रही अमर सिंह चमकीला की बायोपिक में दिखेंगी| ये पंजाबी सिंगर की बायोपिक है|

About Post Author