संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बोले NCP प्रमुख शरद, “ईडी और सीबीआई का किया जाता है दुरुपयोग”

KNEWS DESK- शराब घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद तमाम नेताओं के बयान सामने आए हैं तो वहीं अब एनसीपी प्रमुख शरद पवार का भी बयान सामने आया है। आपको बता दें कि शरद पवार ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि ‘मुझे लगता है कि जब उन्हें विपक्ष के खिलाफ कुछ नहीं मिलता तो ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जाता है.’ संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कई विपक्षी नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।

‘पीएम मोदी चुनाव हार रहे हैं, इसलिए ऐसा करवा रहे हैं…’

आप सांसद संजय सिंह राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे।  इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव हार रहे हैं, इसलिए ऐसा करवा रहे हैं। आपको बता दें कि ईडी ने बुधवार को उन्हें गिरफ्तार किया था।

आप कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प

दिल्ली में AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन जारी है। संजय सिंह को कल शाम दिल्ली शराब नीति मामले में उनके आवास पर ईडी ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था।

केंद्र सरकार पर भड़कीं प्रियंका गांधी

मध्य प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “ED हर जगह पहुंच जाती है लेकिन यहां क्यों नहीं पहुंची। यहां तो महाकाल के कॉरिडोर में भी घोटाला हुआ है इन्होंने ने तो भगवान की मूर्ति में भी घोटाला किया है। जब से बीजेपी सरकार बनी है महंगाई बढ़ी है और गरीब जनता की हालात और खराब हुई है। मैं कहती हूं कि आप किसी की बातों में मत आइए आप सब कुछ देख कर फैसला कीजिए और फिर वोट दीजिए आप हमारी बातों में भी मत आइए। आज मध्य प्रदेश में बेरोजगारी बहुत ज्यादा है इसपर बीजेपी ने कोई काम नहीं किया.”

ये भी पढ़ें-  World Cup 2023: मोईन अली नहीं कर पाए कोई कमाल, इंग्लैंड के गिरे चार विकेट

नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “संजय सिंह सरकार की गलत नीतियों को बहुत जागरूकता के साथ उठाते थे इसलिए उनकी गिरफ्तारी की गई है। मैं समझता हूं कि उनकी गिरफ्तारी गलत हुई है। पहले बीजेपी के इशारों पर मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई थी और अब संजय सिंह की.”

हिरासत में लिए गए कई आप प्रदर्शनकारी

AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली से मुंबई तक विरोध प्रदर्शन हो रहा है। मुंबई में आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़ें-  अखिलेश यादव ने बीजेपी को लेकर किया दावा, ‘यूपी से आए थे, यूपी से ही बाहर चले जाएंगे’

कोर्ट में संजय सिंह ने क्या कहा?

इसके बाद सजंय सिंह ने कहा ED पूरा- पूरा झूठ बोल रही है। कोर्ट ने पूछा कि सजंय सिंह के कर्मचारियों का बयान दर्ज किया है? जब ED को लेनदेन की जानकारी काफी समय से है तो अभी अरेस्ट क्यों किया? इस पर ED ने कहा कि इस मामले में बयान अभी दर्ज हुए हैं।

कोर्ट में ईडी का दावा

संजय सिंह के वकील मोहित माथुर ने कोर्ट में कहा कि किस बेसिस पर अरेस्ट किया है बताया जाए।  रिमांड पेपर दिया जाए।  इस पर ईडी ने संजय सिंह के वकील को रिमांड कॉपी दी। ईडी के वकील ने कहा कि दो अलग अलग ट्रांजेक्शन हुए हैं।  कुल 2 करोड़ का लेन देन हैं।  सर्वेश मिश्रा जो संजय सिंह के लिए काम करते है।  दिनेश अरोड़ा के बयान के मुताबिक उसने लेन देन की बात फोन पर कन्फर्म की।

ये भी पढ़ें-   प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- ‘शिवराज नहीं बनेंगे CM क्योंकि पीएम मोदी को उनका नाम लेने में भी शर्म आती है’

About Post Author