Google Maps पर बदला देश का नाम, सर्च करने पर दिखाई दे रहा ये…

KNEWS DESK- हाल ही में देश का इंडिया बनाम भारत को लेकर चर्चाएं तेज थी कि देश का नाम भारत कर दिया जाएगा तो वहीं अब गूगल मेप्स पर देश का नाम तिरंगे के साथ भारत दिख रहा है।

आधिकारिक तौर पर देश का अंग्रेजी नाम India से भारत नहीं किया गया है। मगर गूगल मैप ने नए नाम को जरूर स्वीकार कर लिया है। दरअसल, इसकी वजह ये है कि अगर आप गूगल मैप के सर्च बॉक्स में भारत टाइप करेंगे, तो आपको ‘दक्षिण एशिया में एक देश’ लिखा हुआ के साथ तिरंगा झंडा नजर आएगा।

इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपने अपने गूगल मैप की भाषा हिंदी की हुई है या फिर अंग्रेजी। अगर आप भारत हिंदी में लिखें या अंग्रेजी में, आपको गूगल रिजल्ट के तौर पर इंडिया ही दिखाएगा। गूगल मैप ने इंडिया और भारत दोनों को ही ‘दक्षिण एशिया में एक देश’ के तौर पर मान्यता दी हुई है। इसलिए यूजर्स अगर भारत का आधिकारिक नक्शा गूगल मैप पर देखना चाहते हैं, तो वह अंग्रेजी या हिंदी में गूगल मैप पर भारत या इंडिया लिखकर ऐसा कर कर सकते हैं।

गूगल मैप के हिंदी वर्जन पर अगर आप भारत टाइप करते हैं, तो आपको भारत के नक्शे के साथ ‘भारत’ बोल्ड में लिखा हुआ दिखाई देगा। वहीं, अगर आप गूगल मैप के अंग्रेजी वर्जन में जाकर Bharat लिखते हैं, तो आपको सर्च रिजल्ट में देश के नक्शे के साथ India लिखा हुआ दिखेगा यानी कि गूगल मैप भारत को भी इंडिया के तौर पर स्वीकार कर रहा है। जहां सरकार नाम बदलने की कवायद में जुटी है, इस बीच गूगल ने पहले ही अपना होमवर्क करना शुरू कर दिया है।

हालांकि, अभी तक गूगल की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन जल्द ही उसकी तरफ से बयान जारी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें-    आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में बड़ा ट्रेन हादसा, हादसे में 13 लोगों की मौत

About Post Author