Army Truck Accident:सैनिकों की जान जाने पर कई राजनेताओं ने जताया दुख, कहा-”हमारे बहादुर जवानों के हम हमेशा ऋणी रहेंगे”

KNEWS DESK- 19 अगस्त को लेह के केरी में शाम साढ़े छह बजे सेना से भरा वाहन खाई में गिरा| जिसके चलते  9 जवानों की मौत हो गई और एक जवान बुरी तरह से घायल हुआ| इस मामले पर  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस और अन्य राजनेताओं ने दुख जताते हुए ट्विट किया|

कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा-लेह में सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 9 जवानों के शहीद होने की दुखद सूचना मिली है| ईश्वर पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें| इस कठिन घड़ी में हम सभी आपके साथ खड़े हैं|

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले पर ट्वीट कर लिखा- लद्दाख में सेना की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हमारे कई जवानों की शहादत की न्यूज अत्यंत दुखद है| सभी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं| जवानों के शोकाकुल परिवारजनों को मेरी गहरी संवेदनाएं| घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं|

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्विट कर कहा, लेह में सेना के एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 9 जवानों के शहीद होने का समाचार बेहद दुखदाई है| हमारे बहादुर जवानों के हम हमेशा ऋणी रहेंगे| वीर जवानों के शोक संतप्त परिवार और परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं| घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते हैं| इस दुख की घड़ी में पूरा देश आपके साथ है|

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, लद्दाख में सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों का निधन अत्यंत कष्टदायक है| मां भारती के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से दिवंगत पुण्यात्माओं की शांति और घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है| भगवान शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति दें|

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विट के जरिए लिखा- लद्दाख में सड़क दुर्घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें हमने अपने बहादुर सैनिकों को खो दिया, क्योंकि उनका वाहन खाई में गिर गया था| दुख की इस घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है| उनके प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं| घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने आशा करता हूं|

About Post Author