Army Truck Accident:लेह के केरी में सेना से भरा एक ट्रक खाई में गिरा, 9 जवानों की गई जान, कई गंभीर रूप से घायल

KNEWS DESK- 19 अगस्त को लेह के केरी में शाम साढ़े छह बजे सेना से भरा वाहन खाई में गिरा| जिसके चलते  9 जवानों की मौत हो गई और एक जवान बुरी तरह से घायल हुआ|

लद्दाख के रक्षा अधिकारी द्वारा बताया कि केरी शहर से 7 किमी दूर एक दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों मौत के घाट उतर गए| जब उनका वाहन खाई में गिर गया| घटना में कई अन्य बुरी तरह से घायल हैं| सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास केरी की तरफ बढ़ रहे थे| दुर्घटना में कई सैनिकों को चोटें भी आई हैं| आनन-फानन में घायल हुए सभी सैनिकों को अस्पताल पहुंचाया गया|  दुर्घटना किस वजह से हुई इसका अभी कुछ पता नहीं लग पाया है|

इस मामले पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा, लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं| हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे| मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं| घायल कर्मियों को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है| उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं|

कांग्रेस ने भी ट्वीट कर कहा, लेह में सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 9 जवानों के शहीद होने की दुखद सूचना मिली है| ईश्वर पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें| इस कठिन घड़ी में हम सभी आपके साथ खड़े हैं|

कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए दुख जताते हुए लिखा, लद्दाख में सेना की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हमारे कई जवानों की शहादत की न्यूज अत्यंत दुखद है| सभी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं| जवानों के शोकाकुल परिवारजनों को मेरी गहरी संवेदनाएं| घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं|

About Post Author