मणिपुर हिंसा : मणिपुर हिंसक यौन शोषण का एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार

KNEWS DESK… मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हुई 4 मई को हुई दो महिलाओं के साथ हिंसक यौन शोषण के मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसकी जानकारी मणिपुर पुलिस के द्वारा ट्वीटर पर ट्वीट करके दी गई है।

दरअसल आपको बता दें कि मणिपुर पुलिस के द्वारा बताया गया है कि यौन शोषण के मामले में एक किशोर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 4 मई 2023 को दो महिलाओं के वायरल वीडियो मामले में आज एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हरसम्भव कोशिश की जा रही है।

गौरबतल हो कि मणिपुर में हुई महिलाओं का साथ हैवानियत ने इंसानियत को शर्मसार करके रख दिया है। जिसने भी इस वीडियो को देखा उसका एक बार जरूर खून खौल उठा, देशभर में लोग भड़क उठे और लोगों ने कई जगहों पर प्रर्दशन भी किया। हैवानियत की शिकार हुई महिलाओं में से एक महिला भारतीय सेना के पूर्व सैनिक की पत्नी है, जोकि असम रेजीमेंट में सूबेदार पद पर कार्यरत थे। पीड़िता का पति कारगिल युद्ध में भी भाग लिया था। हांलकि मणिपुर पुलिस के मुताबिक इस घटना के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें… मणिपुर हिंसा पर बोले सपा सांसद एसटी हसन, कहा- “दंगाइयों को देखते ही गोली मार देनी चाहिये”

About Post Author