पहले बैठक में जाने का इरादा नहीं था, नेताओं के आग्रह पर बदला फैसला विशेष फ्लाइट से दिल्ली पहुंचीं ममता, परिसीमन विधेयक को बताया ‘बहुत गंदा बिल’ लोकसभा सांसदों को सदन में मौजूद रहने और पार्टी के रुख के समर्थन का निर्देश
Knews Desk – संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गई हैं। ममता बनर्जी ने बताया कि पहले उन्होंने बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया था, लेकिन गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के लगातार आग्रह के बाद उन्होंने दिल्ली आने का निर्णय लिया।
ममता बनर्जी ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में हर दिन हालात देखे जा रहे हैं और अत्याचार की सारी हदें पार की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उनका कहीं नहीं जाना बेहतर होता, लेकिन वरिष्ठ नेताओं ने उनसे बैठक में पहुंचने का आग्रह किया। ममता के मुताबिक, उनके लिए विशेष फ्लाइट का इंतजाम भी किया गया।
परिसीमन विधेयक पर ममता ने साधा निशाना
दिल्ली पहुंचने के बाद ममता बनर्जी ने परिसीमन विधेयक पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां आने के लिए कहा गया था, इसलिए वह आ गई हैं। ममता ने परिसीमन विधेयक को ‘बहुत गंदा बिल’ बताया और कहा कि नारी शक्ति के लिए उनकी पार्टी ने ज्यादा फायदा किया था।
उन्होंने कहा कि 2024 में महिला सशक्तिकरण बिल पास हो चुका था। इस मुद्दे पर ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के रुख को भी स्पष्ट किया।
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आने वाले 48 से 72 घंटे राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं। संसद के विशेष सत्र से पहले उनके इस बयान को राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
TMC सांसदों को जारी हुआ थ्री-लाइन व्हिप
संसद सत्र के दौरान लोकसभा में पार्टी की मजबूत उपस्थिति और एकजुटता सुनिश्चित करने के लिए टीएमसी संसदीय दल के नेता अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को पार्टी के सभी लोकसभा सांसदों के लिए थ्री-लाइन व्हिप जारी किया।
व्हिप के तहत पार्टी के सभी लोकसभा सांसदों को 30 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक सदन में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने और पार्टी के रुख का समर्थन करने का निर्देश दिया गया है। टीएमसी ने कहा है कि इस अवधि में लोकसभा में बहुत महत्वपूर्ण कामकाज होने वाला है, इसलिए सभी सांसदों की मौजूदगी जरूरी है।
ममता बनर्जी के अचानक दिल्ली पहुंचने और टीएमसी की ओर से सांसदों को थ्री-लाइन व्हिप जारी किए जाने के बीच संसद के विशेष सत्र को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं।