लोकसभा चुनाव 2024: 11 बजे तक नागालैंड में 23.28% तो मणिपुर में 28.54% हुआ मतदान, जानें हर अपडेट…

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण 19 अप्रैल यानी आज से शुरू हो चुका है| सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा| आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 1,625 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार हैं। वहीं 11 बजे तक के मतदान के आंकड़ें भी सामने आ गये हैं|

नागालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट पर 11 बजे तक 23.28% प्रतिशत मतदान हुआ| नागालैंड में कुल 13.25 लाख मतदाता मतदान के पात्र हैं|

मणिपुर में 11 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक, 28.54% मतदान हुआ है|

त्रिपुरा में 11 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक, 34.54% मतदान हुआ है| त्रिपुरा में लोकसभा चुनाव के इस चरण में कुल मिलाकर 14.61 लाख लोग मतदान करने के पात्र हैं।

मिजोरम में 11 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक, 27 प्रतिशत मतदान हुआ है|

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 11 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक,  21.82% मतदान हुआ है|

वहीं पुडुचेरी में 11 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक, 28.10% मतदान हुआ है|

लक्ष्यद्वीप में  11 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक, 16.33% मतदान हुआ है|

मेघालय में 11 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक, 33.12 प्रतिशत वोटिंग हुई है|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.