चिपचिपे बालों से हैं परेशान? बिना शैंपू इस्तेमाल किए इन 3 चाजों के उपाय से पाएं साफ और फ्रेश हेयर

KNEWS DESK- गर्मियों में बालों का चिपचिपा होना एक आम समस्या है। स्कैल्प पर ज्यादा ऑयल बनना और पसीने के कारण बाल जल्दी ग्रीसी हो जाते हैं। रोज-रोज शैंपू करना भी सही नहीं होता, क्योंकि इससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी इस समस्या को दूर कर सकते हैं।

क्यों होते हैं बाल चिपचिपे?

  • स्कैल्प पर ऑयल का अधिक उत्पादन।
  • पसीना और धूल-मिट्टी का जमाव।
  • बार-बार बालों को छूना।
  • गलत हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल।

कॉफी और शहद से करें स्कैल्प की सफाई

कॉफी और शहद का स्क्रब चिपचिपे बालों के लिए बेहद फायदेमंद है।

कैसे करें इस्तेमाल:

1 चम्मच कॉफी में 1 चम्मच शहद मिलाएं। बालों की जड़ों में लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। 5 मिनट बाद धो लें। यह स्कैल्प से डेड स्किन हटाता है और एक्स्ट्रा ऑयल कम करता है।

सेब का सिरका

सेब का सिरका बालों की ग्रीस को कम करने में मदद करता है।

कैसे करें इस्तेमाल:

2 चम्मच सेब का सिरका लें। उसमें 6 चम्मच पानी मिलाएं। इस मिश्रण से बाल धोएं। स्कैल्प का pH बैलेंस बनाए रखता है और बालों को फ्रेश बनाता है।

बेकिंग सोडा से हटाएं एक्सेस ऑयल

बेकिंग सोडा स्कैल्प की गहराई से सफाई करता है।

कैसे करें इस्तेमाल:

थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेकर स्कैल्प पर लगाएं। 5–6 मिनट तक हल्के हाथों से मलें। फिर पानी से धो लें। ऑयल और गंदगी हटाकर बालों को हल्का और साफ बनाता है।

असरदार हेयर मास्क जो देंगे तुरंत राहत

एलोवेरा और नींबू मास्क

एलोवेरा जेल में थोड़ा नींबू रस मिलाएं। 20–25 मिनट तक बालों में लगाएं। फिर धो लें। बालों की चिपचिपाहट कम होती है और स्कैल्प ठंडा रहता है।

शिकाकाई और रीठा का पाउडर

इसका पेस्ट बनाकर बालों में लगाएं। कुछ देर बाद धो लें। बालों की नेचुरल सफाई करता है और उन्हें मजबूत बनाता है।

मुल्तानी मिट्टी का मास्क

मुल्तानी मिट्टी में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। 15–20 मिनट तक लगाकर रखें फिर धो लें। एक्सेस ऑयल सोखकर बालों को फ्रेश और बाउंसी बनाता है।

अपनाएं ये आसान उपाय, पाएं खूबसूरत बाल

इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप बिना रोज शैंपू किए भी बालों को साफ, हल्का और चमकदार बना सकते हैं। साथ ही, ये उपाय पूरी तरह प्राकृतिक हैं और बालों को नुकसान भी नहीं पहुंचाते। अब चिपचिपे बालों से छुटकारा पाना मुश्किल नहीं—बस सही तरीका अपनाएं और बालों को दें नेचुरल केयर!